एक्सप्लोरर

2024 Kia Sonet Facelift: किआ सोनेट फेसलिफ्ट की वेरिएंट वार फीचर्स डिटेल्स हुई लीक, अगले सप्ताह को होगी पेश

सोनेट फेसलिफ्ट को मौजूदा इंजन सेटअप के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें एक (83PS/115Nm) 1.2L NA पेट्रोल, एक (120PS/172Nm) 1.0L टर्बो पेट्रोल और एक (116PS/250Nm) 1.5L टर्बो डीजल इंजन शामिल है.

2024 Kia Sonet: किआ इंडिया 14 दिसंबर, 2023 को देश में सोनेट फेसलिफ्ट को पेश करने वाली है. कुछ डीलरों ने 2024 किआ सोनेट के लिए प्री-ऑर्डर भी लेना शुरू कर दिया है. हालांकि, किआ ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले, वेरिएंट-वार फीचर्स और इंजन की डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई है.

2024 किआ सोनेट वेरिएंट्स

2024 किआ सोनेट को 3 ट्रिम - HT-Line, GT Line और X-Line - और कुल 7 वेरिएंट्स - HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX+ और X-Line में पेश किया जाएगा. लीक हुए ब्रोशर से यह जानकारी मिलती है कि सोनेट फेसलिफ्ट डीजल इंजन में मैनुअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा.

वेरिएंट-वार स्पेसिफिकेशन

सोनेट फेसलिफ्ट HTK+ वेरिएंट फीचर्स

इस वेरिएंट में रिमोट इंजन स्टार्ट, पॉवर विंडो, पावर एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, ओआरवीएम पर एक्टिव इंडिकेटर्स, फॉलो-मी-होम फ़ंक्शन के साथ ऑटोमेटिक हेडलैम्प, फ्रंट पार्किंग सेंसर, सनग्लास होल्डर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो एसी, ड्राइवर साइड पर वन-टच अप/डाउन विंडो, रियर डीफॉगर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट की जैसे फीचर्स मिलेंगे.

सोनेट HTX+ वेरिएंट के फीचर्स

सोनेट HTX+ वेरिएंट में 16 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी एंबियंट लाइटिंग सिस्टम, 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, बोस साउंड सिस्टम, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, एयर प्यूरीफायर, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, कप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, रियर डिस्क ब्रेक, पैडल शिफ्टर्स, ट्रैक्शन और मल्टीपल ड्राइविंग मोड, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स मिलेंगे.

सोनेट जीटीएक्स+ वेरिएंट के फीचर्स 

सोनेट जीटीएक्स+ वेरिएंट में 16 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील, बेल्ट लाइन क्रोम, शाइनिंग ब्लैक रूफ रैक, डार्क मैटेलिक डोर गार्निश, जीटी लाइन लोगो के साथ लेदरेट डी-कट स्टीयरिंग व्हील, एलॉय पैडल, स्पोर्टी व्हाइट इन्सर्ट के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर और ब्लैक लेदर सीट्स मिलेंगे. 

सोनेट जीटीएक्स+ वेरिएंट के फीचर्स 

सोनेट जीटीएक्स+ वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा,  लेवल-1 एडीएएस, 4-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सभी विंडो के लिए वन-टच अप/डाउन फ़ंक्शन, स्पोर्टी एयरोडायनामिक्स फ्रंट और स्किड प्लेट्स, पियानो ब्लैक आउटसाइड मिरर एलईडी टर्न सिग्नल, शार्क फिन एंटीना, सेज ग्रीन इन्सर्ट के साथ फुल ब्लैक इंटीरियर, सेज ग्रीन लेदरेट सीटें, ऑल पावर विंडो वन टच ऑटो अप/डाउन डोर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए, 2024 किआ सोनेट में छह एयरबैग, ईएससी, ईबीडी के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्पीड सेंसिंग ऑटो-डोर लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो-डोर अनलॉक, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, वीएससी और हिल होल्ड असिस्ट समेत कई फीचर्स मिलेंगे. साथ ही इसमें एडीएएस लेवल 1 को भी 10 ऑटोमेशन फीचर्स के साथ पेश किया गया है जिसमें फ्रंट कोलिशन वार्निंग, फ्रंट कोलिशन मेटिगेशन सिस्टम, लेन कीप असिस्ट, लेन सहायता सिस्टम, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई बीम एसिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग और अन्य फीचर्स शामिल हैं. 

कलर ऑप्शंस 

नई सोनेट फेसलिफ्ट को कुल 11 कलर ऑप्शंस में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसमें स्पार्कलिंग सिल्वर, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, इंटेंस रेड, क्लियर व्हाइट और ब्लैक के साथ इंटेंस रेड, ब्लैक के साथ ग्लेशियर व्हाइट, प्यूटर ऑलिव और  एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट शामिल हैं.

2024 किआ सोनेट इंजन 

सोनेट फेसलिफ्ट को मौजूदा इंजन सेटअप के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें एक (83PS/115Nm) 1.2L NA पेट्रोल, एक (120PS/172Nm) 1.0L टर्बो पेट्रोल और एक (116PS/250Nm) 1.5L टर्बो डीजल इंजन शामिल है. 1.2L NA पेट्रोल इंजन स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT के साथ पेश किया जाएगा. टर्बो डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेंटिक के साथ आएगा.

यह भी पढ़ें :- Year Ender 2023: इस महीने कार खरीदने का शानदार मौका, टाटा मोटर्स अपनी कारों पर दे रही है भारी डिस्काउंट

नवंबर में टाटा नेक्सन और पंच बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, पहले तीन स्थानों पर मारुति का कब्जा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget