एक्सप्लोरर

Auto Sales November 2023: नवंबर में टाटा नेक्सन और पंच बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, पहले तीन स्थानों पर मारुति का कब्जा 

टाटा पंच भारतीय बाजार में चार ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसमें एक 86bhp, 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ दो गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. फिलहाल इसकी एक्स शोरूम कीमतें 6 लाख रुपये से लेकर 10.10 लाख रुपये तक हैं.

Car Sales Report November 2023: नवंबर 2023 में, भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में लगभग 3.34 लाख पैसेजर गाड़ियों की बिक्री देखने को मिली, जो नवंबर 2022 में दर्ज किए गए बिक्री के आंकड़ों की तुलना में 4 प्रतिशत ज्यादा है. हालांकि, यह बिक्री अक्टूबर 2023 की तुलना में 14.3 प्रतिशत कम है. देश की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल्स निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 1 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद साल-दर-साल 1.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. जबकि हुंडई मोटर इंडिया ने साल-दर-साल 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ महीने-दर-महीने बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. 

नेक्सन और पंच की बढ़ी बिक्री

नवंबर 2023 में भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की वैगनआर हैचबैक, डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान और स्विफ्ट हैचबैक थीं, जिन्हे क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला. इस रैंकिंग में अगले दो स्थान टाटा की नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और पंच माइक्रो एसयूवी ने हासिल किया, जिनकी क्रमशः 14,916 यूनिट्स और 14,383 यूनिट्स की बिक्री हुई. दोनों मॉडलों की साल-दर-साल बिकी में बढ़ोतरी दर्ज की गई और क्रमशः 19 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ यह भारत की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी रहीं. 

टाटा नेक्सन

दो महीने पहले मिड-लाइफ अपडेट के बाद टाटा नेक्सन की एक्स शोरूम कीमत फिलहाल 8.10 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये के बीच है. कर्व कूप एसयूवी कांसेप्ट के डिजाइन से इंस्पायर्ड इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंटीरियर लेआउट में कई अपडेट दिए गए हैं. इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वॉयस-असिस्टेड सनरूफ और बहुत सारे अन्य फीचर्स भी हैं. इस एसयूवी में एक 120bhp, 1.2L टर्बो पेट्रोल और एक 115bhp, 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Auto Sales November 2023: नवंबर में टाटा नेक्सन और पंच बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, पहले तीन स्थानों पर मारुति का कब्जा 

टाटा पंच

जबकि टाटा पंच भारतीय बाजार में चार ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसमें एक 86bhp, 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ दो गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. फिलहाल इसकी एक्स शोरूम कीमतें 6 लाख रुपये से लेकर 10.10 लाख रुपये तक हैं. टॉप क्रिएटिव ट्रिम में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7.0-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर वाइपर और वॉशर, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल और 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Auto Sales November 2023: नवंबर में टाटा नेक्सन और पंच बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, पहले तीन स्थानों पर मारुति का कब्जा 

यह भी पढ़ें :- जानिए कब बाजार में आएगी न्यू जनरेशन महिंद्रा बोलेरो, नए प्लेटफार्म पर होगी निर्मित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget