एक्सप्लोरर

2024 Mahindra XUV 300: जल्द मिलने वाला है महिंद्रा एक्सयूवी 300 को फेसलिफ्ट अपडेट, जानिए क्या होंगे बदलाव 

इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा से होता है, जिसमें एक 1.5 L के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें एक सीएनजी पावरट्रेन का भी विकल्प मौजूद है.

Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV300 को फरवरी 2019 में भारत में लॉन्च किया था. जिसमें ढेर सारे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ एक पॉवरफुल डीजल इंजन दिया गया था. शुरुआत में इस एसयूवी की बिक्री काफी तेज थी, लेकिन बाद में इसे मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट के आने के बाद इसे बाजार में काफी तगड़ी टक्कर मिली और साथ ही साथ इसके अन्य प्रतिद्वंदियों को बीते वर्षों के दौरान अपडेट किया जा सकता है. लेकिन अब महिंद्रा अपनी इस एसयूवी को भी फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी कर रही है. इस मॉडल की कम्पनी ने टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. इस फेसलिफ्टेड एसयूवी के 2024 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. 

क्या होगा अपडेट

2024 महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, हालांकि इसे हर बार पूरी तरह से ढका गया था. लेकिन फिर भी इसकी डिजाइन डिटेल्स की काफी जानकारी सामने आ चुकी है. टेस्टिंग मॉडल को देखने से पता चलता है कि इसके अधिकतर बड़े बदलाव आगे और पीछे के हिस्सों में किया गया है. 

डिजाइन 

इसके अधिकतर डिजाइन एलिमेंट्स महिंद्रा XUV700 से प्रेरित होंगे. जिसमें सी-शेप्ड के एलईडी हेडलैंप भी शामिल हैं. इस फेसलिफ़्टेड मॉडल में एक नया दो-भाग वाला फ्रंट ग्रिल और एक बड़ा सेंट्रल एयर इन टेक सिस्टम मिलेगा, जिससे इसे एक फ्रेश लुक मिलेगा. नए अलॉय व्हील के साथ साइड प्रोफाइल में अन्य कोई बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है. इसमें एक रीडिजाइंड टेलगेट, अपडेटेड रियर बम्पर और नए टेललैंप क्लस्टर भी देखने को मिल सकते हैं.

इंटीरियर

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में कई बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि अभी तक इसके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है. संभावना जताई जा रही है कि 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में एक नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड और एक अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वैल्यू-फॉर-मनी फील एनहैंसमेंट के लिए कंपनी इसके डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल कर सकती है.

पावरट्रेन

एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव मिलने के साथ इसके मौजूदा पावरट्रेन को समान रखा जाएगा. फिलहाल इसमें 110bhp और 131bhp वाले 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 117bhp पॉवर वाले एक 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. हालांकि इसके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी इसमें एएमटी गियरबॉक्स की जगह टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक यूनिट को शामिल कर सकती है.

किससे होता है मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा से होता है, जिसमें एक 1.5 L के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें एक सीएनजी पावरट्रेन का भी विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- ग्लोबल डेब्यू से पहले हुंडई की नई संता-फे एसयूवी के डिजाइन डिटेल्स का हुआ खुलासा, जानिए कैसी होगी स्टाइलिंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget