एक्सप्लोरर

Upcoming MPVs in India: जल्द भारतीय बाजार में आने वाली हैं 4 नई एमपीवी, देखिए स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

मारुति सुजुकी का लक्ष्य जापान-स्पेक सुजुकी स्पेसिया पर आधारित एक मॉडल के साथ छोटे और किफायती एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करना है, जिसका कोडनेम YDB है.

New MPVs: भारतीय कार खरीदारों के बीच एमपीवी सेगमेंट बहुत ज्यादा पॉपुलर है. इनकी प्रैक्टिकलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी और बड़े केबिन के कारण इन्हें फैमिली कारों के तौर पर जाना जाता है. हालांकि, पिछले सालों में, एमपीवी की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है, जिसका कारण एसयूवी और क्रॉसओवर की बढ़ती लोकप्रियता और नए प्रोडक्ट के लॉन्च की कमी है. टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 2023 में एमपीवी बाजार में हिस्सेदारी बनाए रखने में कामयाब रही. इसके अलावा, मारुति सुजुकी, किआ, निसान और रेनॉ कई नए लॉन्च की योजना बना रही हैं. आइए जानते हैं इन आने वाली नई कारों के बारे में.

न्यू जनरेशन किआ कार्निवल

फोर्थ जेनरेशन किआ कार्निवल को 2024 में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ मौजूदा 2.2L टर्बो डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा. ग्लोबल मार्केट में नई कार्निवल एक हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.6L टर्बो पेट्रोल इंजन है. इसमें एक री डिजाइंड ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, एलईडी डीआरएल के साथ नए हेडलैंप और अपडेटेड टेललैंप शामिल हैं. इसके इंटीरियर में एक अपडेटेड डैशबोर्ड, 12.3-इंच स्क्रीन और बेहतर ओटीए अपडेट, एडीएएस तकनीक, एचयूडी और ऑप्शनल 14.6 इंच की रियर इंटरटेनमेंट, स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. 

रेनॉ ट्राइबर फेसलिफ्ट

अपडेटेड ट्राइबर फेसलिफ्ट 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इस एमपीवी में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड होने की संभावना है, जिसमें किगर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी से 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लिया जा सकता है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग शामिल हो सकते हैं, साथ ही मौजूदा सेफ्टी फीचर्स जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर और क्रूज कंट्रोल को बरकरार रखा जाएगा. 

निसान की ट्राइबर-बेस्ड एमपीवी

निसान इंडिया की 2024 लॉन्च योजना में रेनॉ ट्राइबर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नया एमपीवी शामिल है. अपने डोनर मॉडल की तरह इसमें 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, मैनुअल, सीवीटी और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हो सकता है. मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कैरेंस के नीचे आने वाली नई निसान एमपीवी, चेन्नई में रेनॉ-निसान एलायंस के निर्माण प्लांट में तैयार की जाएगी. 

मारुति मिनी एमपीवी

मारुति सुजुकी का लक्ष्य जापान-स्पेक सुजुकी स्पेसिया पर आधारित एक मॉडल के साथ छोटे और किफायती एमपीवी सेगमेंट में एंट्री करना है, जिसका कोडनेम YDB है. इसके 2026 तक भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है, इस मिनी एमपीवी में लंबा और बॉक्सी लुक मिलेगा, जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी. सुजुकी की नई Z-सीरीज़ 1.2L पेट्रोल इंजन से लैस यह मॉडल एक नेक्सा-एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट हो सकता है. यह लाइनअप में अर्टिगा के नीचे आएगी.

यह भी पढ़ें :- घर बैठे ऐसे अपडेट कर सकते है फास्ट टैग केवाईसी, ये है स्टेप बाई-स्टेप आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget