एक्सप्लोरर

Hyundai Casper EV: हुंडई लाने वाली है कैस्पर इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट 

उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी को शेवरले की बोल्ट ईवी से मुकाबला करने के लिए लॉन्च किया जाएगा, जो कोरियाई छोटे ईवी बाजार में बहुत लोकप्रिय है.

Upcoming Hyundai Electric Car: जैसा कि पहले ही जानकारी मिली थी कि हुंडई एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार तैयार कर रही है, जो कैस्पर माइक्रो एसयूवी पर आधारित होगी. अब कैस्पर इलेक्ट्रिक को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूरोपीय बाजार के लिए इस माइक्रो एसयूवी का व्हीलबेस लंबा होगा, जिस कारण इसमें पीछे बैठने वालों के लिए अधिक लेगरूम स्पेस मिलेगा. इसके अलावा, इस ईवी में कोरियाई-स्पेक मॉडल की तुलना में बड़ा बैटरी पैक होगा, जिसमें 35.2kWh बैटरी मिलने की संभावना है.

कब होगी लॉन्च

कैस्पर का इलेक्ट्रिक मॉडल 2024 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि इसका उत्पादन अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकता है. कैस्पर इलेक्ट्रिक K1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो ग्रैंड i10, एक्सटर और कैस्पर ICE के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.

कैसा है डिजाइन

इस कार के लिए ग्वांगजू ग्लोबल मोटर्स (जीजीएम) फिर से उत्पादन का नेतृत्व करेगी. देखा गया टेस्टिंग मॉडल मॉडल पूरी तरह से मोटे चित्तीदार कपड़े से ढका हुआ था. हालांकि, इस एसयूवी में ट्राइएंगुलर ग्रिल पैटर्न और गोल हेडलैंप देखे गए हैं. इस छोटी एसयूवी में कुछ ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है, जबकि केबिन में भी कुछ बदलाव और अपडेट मिल सकता है. 

किससे होगा मुकाबला

उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी को शेवरले की बोल्ट ईवी से मुकाबला करने के लिए लॉन्च किया जाएगा, जो कोरियाई छोटे ईवी बाजार में बहुत लोकप्रिय है. दावे के अनुसार शेवरले बोल्ट ईवी एक बार चार्ज करने पर 400 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है, और आगामी कैस्पर इलेक्ट्रिक में भी समान ड्राइविंग रेंज के साथ आने की उम्मीद है.

भारत में आएगी एक्सटर ईवी

हुंडई कथित तौर पर एक नए ग्रैंड i10 Nios आकार के इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी काम कर रही है, जो यूरोपीय बाजार में आ सकता है. कंपनी पहले ही भारत में ग्रैंड i10 Nios प्लेटफॉर्म पर आधारित एक्सटर माइक्रो एसयूवी लॉन्च कर चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि हुंडई अगले कुछ समय में भारत में एक्सटर माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक मॉडल भी लॉन्च कर सकती है. अगर यह कार लॉन्च होती है तो भारत में इसका मुकाबला आगामी टाटा पंच ईवी से होगा.

यह भी पढ़ें :- सस्ती कीमत पर चाहिए ऑटोमेटिक कार, तो इन मॉडल्स पर करें विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget