एक्सप्लोरर

Hyundai Creta: 75 हजार यूनिट्स के आंकड़े के पार हुई नई हुंडई क्रेटा की बुकिंग, जल्द लॉन्च होगा एन लाइन वेरिएंट 

इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होता है.

Hyundai Creta Bookings: जनवरी में लॉन्च की गई अपडेटेड हुंडई क्रेटा अब तक भारत में 75,000 यूनिट के बुकिंग के आंकड़े को पार कर चुकी है. फरवरी 2024 की शुरुआत में 51,000 यूनिट्स की बुकिंग को पार करने के बाद एक महीने के भीतर ही कंपनी ने लगभग 24,000 यूनिट्स की और बुकिंग दर्ज की है. इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में भारत में हुंडई क्रेटा की अब तक कुल 10 लाख यूनिट्स की बिक्री की घोषणा की है.

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस

नई हुंडई क्रेटा फिलहाल 11 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इसे कुल सात वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech, और SX(O) शामिल हैं. कलर ऑप्शंस के लिए, हुंडई क्रेटा को सात पेंट स्कीम्स के साथ पेश किया गया है जिसमें एबिस ब्लैक पर्ल, रोबस्ट एमराल्ड पर्ल, फ़ायरी रेड, रेंजर खाकी, टाइटन ग्रे, एटलस व्हाइट और एटलस व्हाइट के साथ एबिस ब्लैक रूफ (डुअल-टोन) शामिल है.

पावरट्रेन

हुंडई क्रेटा एसयूवी को पावर देने के लिए तीन इंजन ऑप्शंस मौजूद हैं, जिसमें एक 1.5-लीटर एनए पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल, और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है. इन इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईवीटी/आईएमटी, 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स जैसे कई विकल्पों को शामिल किया गया है.

11 मार्च को लॉन्च होगी क्रेटा एन लाइन 

इसके अलावा यह कोरियाई वाहन निर्माता इसी महीने की 11 तारीख को देश में क्रेटा के परफॉर्मेंस सेंट्रिक एन लाइन वेरिएंट को लॉन्च करेगी. जिसके एक्सटीरियर, वेरिएंट कलर ऑप्शंस, पावरट्रेन, सेफ्टी फीचर्स और वेटिंग पीरियड तक की सभी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं.

किससे होता है मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होता है.

यह भी पढ़ें -

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया इन SUVs का डार्क एडिशन, जानिए कीमत और खासियत

टोयोटा कर रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget