एक्सप्लोरर

Tata Punch खरीदने के लिए कितने सालों तक भरनी होगी EMI? यहां जान लीजिए हिसाब

Tata Punch on EMI: टाटा पंच की कीमत में देश के अलग-अलग राज्यों में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही पंच पर मिलने वाले लोन की अमाउंट भी अलग हो सकती है.

इंडियन मार्केट में टाटा पंच एक मोस्ट-सेलिंग कार है, जिसे बजट-फ्रेंडली भी कहा जा सकता है क्योंकि इसकी कीमत सात लाख रुपये की रेंज में है. अगर हम आपसे कहें कि 40 से 45 हजार रुपये की सैलरी होने पर आप आसानी से टाटा पंच को खरीद सकते हैं तो कैसा रहेगा?

ऐसा जरूरी नहीं है कि इस कार को खरीदने के लिए एक बार में पूरी पेमेंट करनी हो, आप इस कार को लोन लेकर भी खरीद सकते हैं. इसके बाद आपको हर महीने EMI के रूप में बैंक में जमा करने होंगे.

क्या रहेगा हर महीने की EMI का हिसाब? 

टाटा पंच के प्योर पेट्रोल वेरिएंट की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 6.66 लाख रुपये है. अगर आप 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको बैंक से 6 लाख 12 हजार रुपये का लोन लेना होगा. कार लोन की अमाउंट इस बात पर निर्भर करती है कि आपका क्रेडिट स्कोर किAतना बेहतर है.

टाटा पंच की खरीद पर अगर बैंक 9 फीसदी ब्याज लगाता है और ये लोन आप चार साल के लिए लेते हैं तो हर महीने 15,253 रुपये की EMI जमा करनी होगी. अगर यही लोन आप पांच साल के लिए लेते हैं तो 9 फीसदी की ब्याज पर हर महीने करीब 12,708 रुपये किस्त के रूप में जमा करने होंगे.

कितने साल के लिए भरनी होगी किस्त? 

टाटा पंच खरीदने के लिए लोन छह साल के लिए लिया जाता है तो हर महीने 11 हजार 35 रुपये की EMI जमा करनी होगी. अगर पंच खरीदने के लिए लोन सात साल के लिए लिया जाता है तो बैंक में हर महीने 9,850 रुपये की किस्त बैंक में जमा करनी होगी. से में हमारी सलाह है कि अगर आप महीने में 40 से 45 हजार तक कमा लेते हैं, तभी इस कार को ईएमआई पर खरीदने के लिए विचार कर सकते हैं. 

टाटा पंच की कीमत में देश के अलग-अलग राज्यों में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही पंच पर मिलने वाले लोन की अमाउंट भी अलग हो सकती है. कार लोन पर लगने वाली ब्याद दर में अंतर होने पर ईएमआई के आंकड़ों में भी अंतर हो सकता है. कार लोन लेने से पहले सभी तरह की जानकारी लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:-

Hyundai Creta से लेकर Grand Vitara तक, जानिए कौन-सी SUV मिडिल क्लास फैमिली के लिए है बेस्ट? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget