एक्सप्लोरर

Tata Curvv SUV: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा कर्व, डिजाइन से जुड़ी नई डिटेल्स आई सामने 

लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, एमजी एस्टोर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन से होगा.

Tata Curvv Spotted: पिछले कुछ महीनों से टाटा मोटर्स कर्व के आकार को छुपाने के लिए भारी कवर्स के साथ टेस्टिंग कर रही है. हालांकि, कर्व एसयूवी की नई स्पाई तस्वीरों में बॉडीशेल का कूप-एस्क सिल्हूट देखने को मिला है. स्पाई तस्वीरों में इस एसयूवी में स्लोप रूफ के साथ पीछे का क्वार्टर ग्लास अनुपस्थित था. यह उस नॉचबैक आकार के समान है, जो ऑटो एक्सपो में दिखाए गए मॉडल पर मौजूद था. इसकी ढलान वाली छत इसे अन्य प्रतिद्वंद्वी एसयूवी की तुलना में एक अनोखा लुक देती है.

कैसा है डिजाइन

इसके अलॉय व्हील ऑटो एक्सपो डिस्प्ले वाहन से अलग हैं, यह केवल टेस्टिंग उद्देश्यों के लिए हो सकता है. एसयूवी में वही मस्कुलर बॉडी देखने को मिला है, जो कॉन्सेप्ट वाहन में चौकोर व्हील आर्च और साइड में मोल्डिंग के साथ दिखाया गया था. टाटा मोटर्स ने अपने हालिया लॉन्च हुई एसयूवी में कर्व के डिज़ाइन लैंग्वेज को शामिल किया है. यह बाहरी हिस्सों जैसे कि फ्रंट एलईडी स्ट्रिप, वर्टिकल हेडलैंप पोजिशनिंग और आर्किटेक्ट बोनट तक फैला हुआ है. हालांकि, स्पाई शॉट्स में, पीछे की एलईडी स्ट्रिप दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन बूट के दोनों तरफ पतली टेललाइट्स देखी गई है. इसके अंदर की तरफ, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले को भी पहले दिखाए गए कर्व कॉन्सेप्ट से लिया गया है.

टाटा कर्व पावरट्रेन

स्पाई तस्वीरों में एग्जॉस्ट पाइप दिखाई देने के बावजूद, हम यह नहीं कह सकते कि इसे किस पावरट्रेन के साथ टेस्ट किया जा रहा है. जासूसी शॉट्स में दिखा यह वाहन नई टर्बो-पेट्रोल यूनिट, सीएनजी पावरट्रेन या एक ईवी भी हो सकता है, क्योंकि टाटा मोटर्स ने पहले भी ईवी टेस्टिंग मॉडल्स में नकली एग्जॉस्ट पाइप का उपयोग किया है.

कंपनी ने क्या कहा

हाल ही में, हैरियर और सफारी के लॉन्च पर, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि नए पेट्रोल इंजन के लॉन्च में थोड़ा समय लगेगा और कुछ सूत्रों के अनुसार, नए पेट्रोल इंजन का विकास एक चुनौती साबित हो रहा है. कुछ समय पहले टाटा मोटर्स से आधिकारिक तौर पर जारी किए गए डिज़ाइन स्केच में एक सीएनजी बटन भी देखा था, जिससे संकेत मिलता है कि कर्व को सीएनजी पावरट्रेन भी मिल सकता है. टाटा मोटर्स ने कहा था कि वह पहले कर्व का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी, उसके बाद आईसीई मॉडल लॉन्च होगा. 

लॉन्च और मुकाबला

इलेक्ट्रिक कर्व एसयूवी को 2024 की पहली छमाही के दौरान लॉन्च किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद आईसीई पावरट्रेन लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, एमजी एस्टोर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन से होगा.

यह भी पढ़ें :- 150cc सेगमेंट की बिक्री में सितंबर 2023 में आई गिरावट, पल्सर रही सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget