एक्सप्लोरर

Tata Altroz है सबसे सुरक्षित प्रीमियम हैचबैक, क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

टाटा मोटर्स ने एक बार साबित कर दिया कि कार सेफ्टी के मामले में वो सबसे आगे है. जल्द लॉन्च होने वाली Altroz को ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. ऐसे में यह सबसे सुरक्षित हैचबैक कार बनती है.

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है. कंपनी की नई हैचबैक कार Altroz को ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि यह कि ग्लोबल एनसीएपी ने पहली बार एक ऐसी कार का क्रैश टेस्ट रिजल्ट जारी किया है, जो अभी बिक्री के लिए उपलब्ध ही नहीं है.

टाटा मोटर्स Altroz को भारत में 22 जनवरी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आपको बता दें कि Altroz भारत की दूसरी कार है जिसे ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है, जबकि इससे पहले कंपनी की ही Nexon को 5 स्टार रेटिंग मिली थी.

क्रैश टेस्ट में Altroz को भी अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले है, क्रैश टेस्ट में टाटा अल्ट्रॉज ने ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर, गर्दन और घुटनों के लिए अच्छी सुरक्षा प्रदान की और चेस्ट की सुरक्षा भी बेहतर रही.

इसके अलावा चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन के मामले में Altroz को 3 स्टार मिले हैं. चाइल्ड प्रोटेक्शन में इस कार का स्कोर 49 में से 29 पॉइंट रहा. इस क्रैश टेस्ट के दौरान कार में 1.5 साल के बच्चे की डमी की सुरक्षा अच्छी पाई है. मगर टेस्ट के दौरान 3 साल के बच्चे की डमी के लिए लगाई गई चाइल्ड सीट खुल गई, जिसकी वजह से डमी का सिर कार के इंटीरियर से टकरा गया, इसलिए यहां पर नंबर काटे गये.

Altroz के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और Isofix चाइल्ड सीट ऐंकरेज फीचर सभी वेरियंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे. माना जा रहा है कि इस कार की क्वालिटी भी काफी जबरदस्त है.

यह कार टाटा मोटर्स के ALFA आर्किटेक्चर पर आधारित है. इंजन की बता करें तो इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन मिलेगा. दोनों इंजन बीएस6 कम्प्लायंट हैं, शुरुआत में यह सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगी, बाद में इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी पेश किया जायेगा. नई Altroz का सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20, टोयोटा ग्लैंजा और होंडा जैज जैसी कारों से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget