एक्सप्लोरर

Suzuki Motorcycles: पिछले महीने सुजुकी की बिक्री में जबरदस्त उछाल, कंपनी ने बेच डाली इतनी गाड़ियां

सुजुकी भारत में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज भी बेचती है, जिसमें कटाना, वी-स्ट्रॉम 800डीई और हायाबुसा शामिल हैं. हाल ही में हायाबुसा ने ग्लोबल लेवल पर अपने 25 साल पूरे किए हैं.

Suzuki Motorcycles: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अप्रैल 2024 में 99,377 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि सालाना आधार पर 12 प्रतिशत ज्यादा है. इसकी तुलना में, कंपनी ने अप्रैल 2023 में 88,731 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी. अप्रैल में सुजुकी की घरेलू बिक्री 88,067 यूनिट रही, जो पिछले साल अप्रैल में 67,259 यूनिट्स के मुकाबले 31 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज करती है. वहीं कंपनी का निर्यात 11,310 यूनिट्स के साथ कम रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने के दौरान 21,472 यूनिट्स निर्यात की गईं थीं. 

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी के सेल्स परफॉर्मेंस के बारे में बोलते हुए, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, मार्केटिंग एंड आफ्टर सेल्स देवाशीष हांडा ने कहा, “हमने इस वित्तीय वर्ष की बहुत उत्साहजनक शुरुआत की है, जैसा कि हम अपनी बिक्री की मात्रा में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज कर रहे हैं, हम भारतीय दोपहिया वाहन ग्राहकों से ब्रांड सुजुकी को मिल रहे लगातार प्रोत्साहन से बहुत उत्साहित हैं. हम अपने डीलर नेटवर्क के प्रत्येक सदस्य और अपने सभी कमर्शियल पार्टनर्स को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, क्योंकि उनके समर्थन और सहयोग के बिना, यह उपलब्धि संभव नहीं थी. हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने और आगे भी इस गति को जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.” 

स्कूटर्स की बिक्री में बड़ी हिस्सेदारी 

अप्रैल 2024 में सुजुकी ने भारत में नए माइल स्टोन हासिल किए. कंपनी ने देश में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से अपना आठ मिलियनवां वाहन तैयार किया, जो कि एक आठ सुजुकी एवेनिस 125 स्कूटर था. असल में, सुजुकी के स्कूटर वॉल्यूम का बड़ा हिस्सा रखते हैं, खासकर एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट 125. सुजुकी गिक्सर रेंज भी बिक्री में अच्छे आंकड़े शामिल करती है. इसे नेकेड और फेयर्ड बॉडी स्टाइल में 155cc और 250cc इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाता है. 

प्रीमियम टू-व्हीलर्स भी हैं मौजूद

सुजुकी भारत में अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज भी बेचती है, जिसमें कटाना, वी-स्ट्रॉम 800डीई और हायाबुसा शामिल हैं. हाल ही में हायाबुसा ने ग्लोबल लेवल पर अपने 25 साल पूरे किए हैं और सुजुकी इंडिया ने पिछले महीने भारतीय बाजार में हायाबुसा 25th एनिवर्सरी एडिशन भी पेश किया है.

यह भी पढ़ें -

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Tata Nexon CNG, मारुति ब्रेजा सीएनजी को मिलेगी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget