एक्सप्लोरर

Sona Comstar करेगी Rare Earth का प्रोडक्शन, जानिए EV इंड्रस्टी को कितना फायदा?

Rare Earth Magnets: भारत की सबसे बड़ी रेयर अर्थ इंपोर्ट कंपनी जल्द ही देश में EV magnets प्रोडक्शन शुरू करेगी, यह कदम चीन पर निर्भरता कम करेगा और भारतीय ऑटो कंपनियों को सप्लाई में राहत देगा.

Sona Comstar Plans to Manufacture EV Magnets : भारत की बड़ी ऑटो पार्ट्स कंपनी सोना कॉमस्टार जल्द ही भारत में रेयर अर्थ मैग्नेट  (Rare Earth Magnets) का प्रोडक्शन शुरू करने जा रही है. ये मैग्नेट इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मोटर में इस्तेमाल होते हैं और फिलहाल भारत इन्हें लगभग पूरी तरह चीन से इंपोर्ट करता है, लेकिन अब सोना कॉमस्टार साल 2025 के अंत तक इनका प्रोडक्शन हरियाणा में शुरू करेगी.

क्यों खास हैं ये मैग्नेट?  

रेयर अर्थ मैग्नेट, खासकर नियोडिमियम, प्रेजोडियम और डिस्प्रोसियम, ईवी की ट्रैक्शन मोटर में बहुत जरूरी होते हैं. इन मैग्नेट से बनी मोटरें ज्यादा पावरफुल और ज्यादा एफिशिएंट होती हैं. अभी तक भारत के EV निर्माता इन मैग्नेट्स को बाहर से मंगवाते थे, जिससे लागत बढ़ती थी और सप्लाई में भी देरी होती थी.

अब क्या बदलेगा?

सोना कॉमस्टार की यह फैक्ट्री भारत की पहली ऐसी यूनिट होगी, जो इन रेयर मैग्नेट्स का कमर्शियल स्केल पर प्रोडक्शन करेगी. यहां हर साल 500 टन मैग्नेट बनाए जाएंगे, जो कि करीब 10 लाख ईवी मोटरों के लिए काफी होंगे. इससे भारतीय कंपनियों को अपनी जरूरत का सामान देश में ही सस्ता और जल्दी मिलेगा.

किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इसका सबसे बड़ा फायदा TVS, Bajaj, Tata जैसे कंपनियों को होगा, जो दोपहिया या छोटी कारें बनाती हैं. ये कंपनियां पहले ग्राहक हो सकती हैं. साथ ही अगर क्वालिटी इंटरनेशनल लेवल की रही, तो सोना कॉमस्टार दुनियाभर की कंपनियों को भी एक्सपोर्ट कर सकता है, जो चीन पर कम निर्भर रहना चाहती हैं.

सरकार का भी सपोर्ट 

यह प्रोजेक्ट सरकार की PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) स्कीम के तहत आता है, जो भारत में ऑटो पार्ट्स के लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देती है. भविष्य में सोना ई-कचरे से मैग्नेट निकालने की दिशा में भी काम कर सकता है, जिससे पूरी सप्लाई चेन भारत में ही बन सके.

ये भी पढ़ें: Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार ने Tesla को छोड़ा पीछे, 72 घंटों में बिकी 3 लाख से ज्यादा कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget