एक्सप्लोरर

Car Tips: ज्यादा दिनों तक खड़ी रखेंगे गाड़ी, तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Car Parking Tips: अगर आपकी कार भी एक लंबे समय से एक जगह खड़ी है तो सावधान हो जाइए अन्यथा आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है, इससे भारी नुकसान हो सकता है, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Car Parking for Long Term: यह तो सभी जानते हैं कि किसी गाड़ी को अधिक इस्तेमाल करने से वह जल्दी खराब हो जाती है. लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि यदि किसी गाड़ी को अधिक समय तक इस्तेमाल न किया जाए तो वह ज्यादा खराब हो सकती है. ऐसा बहुत बार देखने में आया है कि कई लोग किन्हीं कारणों से अपनी गाड़ी का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करते और गाड़ी एक ही स्थान पर लगातार खड़ी रहती है. ऐसा करने से आपको भारी खर्चा उठाना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इस तरह गाड़ी खड़ी करने से क्या नुकसान होते हैं. 

ब्रेक पैड जाम होना

बहुत से लोग गाड़ी में हैंडब्रेक लगाकर उसे लंबे समय के लिए पार्क कर देते हैं. लंबे समय तक के लिए ऐसा करने से गाड़ी का ब्रेक शू मेटल से चिपककर जाम हो जाता है, जिसे ठीक कर पाना संभव नहीं होता है और इसे बदलवाने में काफी खर्च आता है. 

डेड हो सकती है बैटरी

किसी भी गाड़ी को स्टार्ट करने और इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों को चलाने के लिए बैट्री का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में यदि गाड़ी को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज होकर डेड हो जाती है, जिसे बदलवाने में मोटा खर्च आता है. .

टायर फ्लैट होना

यदि कार एक ही जगह पर लंबे समय तक खड़ी रहती है तो उसकी हवा धीरे धीरे निकल जाती है और टायर बैठ जाते हैं. इससे गाड़ी का पूरा वजन खाली टायरों पर आ जाता है, जिससे टायर आसानी से फट जाते हैं.  

गाड़ी हो सकती है चोरी

एक ही जगह पर लगातार लंबे समय तक खड़ी कार को देखकर चोरों की नियत भी खराब हो सकती है, जिससे गाड़ी के पुर्जे या पूरी गाड़ी ही चोरी होने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें :- रात में करनी है ड्राइविंग, तो ये टिप्स करती हैं नींद रोकने में सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget