एक्सप्लोरर
Best 8-Seater Cars: बड़ी गाड़ी खरीदने की तमन्ना होगी पूरी, मार्केट में मिल रही हैं ये 8-सीटर कार
Best 8-Seater Cars in India: कार खरीदने में लोगों कई तरह के ऑप्शन देखते हैं. कोई छोटी गाड़ी खरीदना चाहता है, तो बड़ी गाड़ी अपने घर ले जाना चाहता है. बड़ी गाड़ियों में कुछ ही ऑप्शन मार्केट में हैं.
अगर आप 8-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारतीय बाजार में 8-सीटर कारों में टोयोटा और महिंद्रा की गाड़ियां भी शामिल हैं. वहीं मारुति सुजुकी का मॉडल भी इस सेगमेंट में है.
1/8

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एक दमदार 8-सीटर कार है. इस कार में लगी एलईडी हेडलैम्प्स गाड़ी को शानदार लुक देती हैं. कार के फ्रंट में क्रोम सराउंड पियानो ब्लैक ग्रिल लगी है. इसके साथ ही डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी इस कार में लगाए गए हैं.
2/8

इनोवा क्रिस्टा में 20.32 सेंटीमीटर की डिस्प्ले लगी है, जिसमें एंड्रयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल फोन को कार के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 19.99 लाख रुपये से शुरू है और 26.30 लाख रुपये तक जाती है.
3/8

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में 2.0-लीटर TNGA पेट्रोल इंजन लगा है. इस कार में मोस्ट एडवांस्ड 5th जेनेरेशन सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. टोयोटा की ये कार शानदार परफॉर्मेंस देती है.
4/8

टोयोटा की इस कार में कई शानदार फीचर्स भी शामिल हैं. इस कार में लोगों के कंफर्ट के लिए पावर्ड ऑटोमैन सीट की सुविधा दी गई है. साथ ही पैनोरैमिक सनरूफ का फीचर भी दिया गया है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 19.77 लाख रुपये से शुरू होकर 30.98 लाख रुपये तक जाती है.
5/8

मारुति इनविक्टो भी एक दमदार 8-सीटर कार है. मारुति की इस कार में स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इस कार को केवल बैटरी से भी चलाया जा सकता है और फ्यूल एफिशियंसी को जीरो एमिशन मोड पर लाया जा सकता है.
6/8

मारुति सुजुकी की इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग का फीचर दिया गया है. EBD के साथ में ABS का फीचर भी इस कार में शामिल है. मारुति इनविक्टो की एक्स-शोरूम प्राइस 25.21 लाख रुपये से शुरू होकर 28.92 लाख रुपये तक जाती है.
7/8

महिंद्रा मराज़ो मार्केट में मिल रही सुरक्षित MPV में से एक है. इस कार को ग्लोबल NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग हासिल है. इसके चारों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स लगे हैं. महिंद्रा की इस कार में 43.18 सेंटीमीटर के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं.
8/8

महिंद्रा मराज़ो में लोगों के कंफर्ट के लिए बेहतर बैठने की सुविधा है. इस 8-सीटर कार में 1055 लीटर का बबट स्पेस दिया गया है. महिंद्रा की इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 14.59 लाख रुपये से शुरू होकर 17 लाख रुपये तक जाती है.
Published at : 08 Jun 2024 02:31 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
विश्व
जम्मू और कश्मीर
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























