एक्सप्लोरर

Mercedes Benz AMG GT 63 SE: देखिए मर्सिडीज बेंज एएमजी जीटी63 एसई का परफार्मेंस रिव्यू, शानदार लुक के साथ मिलता है पावरफुल इंजन 

Mercedes Benz AMG GT 63 SE Look: इसके स्टाइल की बात करें तो यह एएमजी जीटी फोर-डोर कूपे डिजाइन वाली एक बड़ी कार है. इसका लो-स्लंग इसे एक जेट फाइटर वाला लुक देता है.

Mercedes Benz: इलेक्ट्रिक वाहनों के कारण देश और दुनिया के कई बाजारों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और इसका प्रभाव पारंपरिक ईंधन से चलने वाली कारों पर भी पड़ा है. इलेक्ट्रिक कारें अच्छी परफॉर्मेंस और ज्यादा टॉर्क के लिए जानी जाती हैं, जबकि पेट्रोल इंजन कारों को दमदार परफॉर्मेंस देने में मदद करता है. आज हम बात करने वाले हैं मर्सिडीज की AMG GT63 SE के परफॉमेंस के बारे में, जो कि एएमजी सीरीज का पहला सुपर हाइब्रिड मॉडल और सबसे तेज़ कारों में से एक है. एएमजी जीटी63 एसई परफॉर्मेंस में इन-हाउस डेवलप्ड हाई-परफॉर्मेंस बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है. जिसे एक पॉवरफुल 4.0 लीटर वी8 इंजन से जोड़ा गया है. 

पावरट्रेन 

इसका 4.0-लीटर V8 टर्बो इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर कंबाइंड रूप से 843 hp की पॉवर और 1,400 Nm से अधिक का टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि यह कार कुछ टू डोर सुपरकारों से भी अधिक महंगी है. यह कार केवल 2.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 316 किमी/घंटा है. यह कार 10 सेकेंड से कम समय में 200 किमी/घंटा की रफ्तार प्राप्त कर सकती है. इसके चार्जिंग फ्लैप के इसके एग्जॉस्ट के ऊपर दिया गया है, जबकि इसके 201hp पॉवर जेनरेट करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर को रियर एक्सल पर इलेक्ट्रिक शिफ्ट वाले 2-स्पीड गियरबॉक्स के साथ प्लेस किया गया है. इसे केवल 12km तक प्योर EV मोड पर चलाया जा सकता है, और इसे आप 3.7kw AC चार्जर या घरेलू सॉकेट के जरिए चार्ज कर सकते हैं.

Mercedes Benz AMG GT 63 SE: देखिए मर्सिडीज बेंज एएमजी जीटी63 एसई का परफार्मेंस रिव्यू, शानदार लुक के साथ मिलता है पावरफुल इंजन 

परफॉर्मेंस

इसमें फॉर्मूला वन तकनीक का उपयोग किया गया है. जो अधिक परफॉर्मेंस देने में लिए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल पावरट्रेन का एक साथ इस्तेमाल करती है. प्लग-इन हाइब्रिड होने के कारण यह कार इलेक्ट्रिक मोड में साइलेंटली स्टार्ट होती है, जबकि इसमें इलेक्ट्रिक के साथ , कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, रेस, स्लिपरी और प्राइवेट मोड भी शामिल है. इसमें एक AMG स्पीडशिफ्ट MCT-9G ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है, जो ऑल-व्हील ड्राइव और एयर सस्पेंशन से लैस है.

Mercedes Benz AMG GT 63 SE: देखिए मर्सिडीज बेंज एएमजी जीटी63 एसई का परफार्मेंस रिव्यू, शानदार लुक के साथ मिलता है पावरफुल इंजन 

कैसा है डिजाइन?

इसके स्टाइल की बात करें तो यह एएमजी जीटी फोर-डोर कूपे डिजाइन वाली एक बड़ी कार है. इसका लो-स्लंग इसे एक जेट फाइटर वाला लुक देता है. इसमें एएमजी स्टाइलिंग बिट्स, एएमजी स्पेसिफिक रेडिएटर ग्रिल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल स्पॉइलर, ड्यूल एग्जॉस्ट, ई परफार्मेंस बैजिंग सहित सहित और भी बहुत कुछ दिया गया है. केबिन के अंदर मर्सिडीज की लग्जरी और एएमजी के स्पोर्टीनेस का मिला जुला रूप है. हाइब्रिड स्पेसिफिक डिस्प्ले के साथ एएमजी परफॉर्मेंस का स्टीयरिंग व्हील और एमबीयूएक्स सिस्टम काफी शानदार है. 4 डोर होने के कारण इसमें पीछे की सीट पर भी अच्छी जगह मिलती है.

Mercedes Benz AMG GT 63 SE: देखिए मर्सिडीज बेंज एएमजी जीटी63 एसई का परफार्मेंस रिव्यू, शानदार लुक के साथ मिलता है पावरफुल इंजन 

कब होगी लॉन्च?

इस कार की कुछ ही दिनों में लॉन्चिंग होने वाली है. यह भारत में मौजिक्द सबसे तेज कारों में से एक होगी. हालांकि इतना तेज परफॉर्मेंस कुछ लोगों के लिए असहज हो सकता है.

Mercedes Benz AMG GT 63 SE: देखिए मर्सिडीज बेंज एएमजी जीटी63 एसई का परफार्मेंस रिव्यू, शानदार लुक के साथ मिलता है पावरफुल इंजन 

यह भी पढ़ें :- अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Stops In Rain Tips : बारिश के पानी में डूबकर बंद हो गई कार तो कभी न करना ये गलती, रिजेक्ट हो जाएगा क्लेम
बारिश के पानी में डूबकर बंद हो गई कार तो कभी न करना ये गलती, रिजेक्ट हो जाएगा क्लेम
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
रात में सबसे तेज रोशनी किस Headlight की? कार खरीदने से पहले जान लें सच
रात में सबसे तेज रोशनी किस Headlight की? कार खरीदने से पहले जान लें सच
Zero Down Payment में कार खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें पूरा सच
Zero Down Payment में कार खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें पूरा सच

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget