एक्सप्लोरर

Know Your Car: अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

Hyundai Creta Rival:इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टोर जैसी कारों से होता है.

Hyundai Creta: देश में एसयूवी कारों की बहुत डिमांड है और इसमें भी मिड साइज एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें बहुत लोकप्रिय हैं. कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लंबे समय से हुंडई क्रेटा का कब्जा है और यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है. इसलिए आज हम आपको इस कार से जुड़ी सभी डिटेल्स बताने वाले हैं. 

वेरिएंट और कलर ऑप्शंस

हुंडई मोटर अपनी इस एसयूवी को बाजार में सात ट्रिम्स में पेश करती है. जिसमें E, EX, S, S+, SX एक्जीक्यूटिव, SX और SX(O) शामिल हैं. इस कार का नाइट एडिशन केवल S+ और S(O) ट्रिम्स के लिए ही उपलब्ध है. इसके कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह छह मोनोटोन और एक डुअल-टोन रंग कलर स्कीम में उपलब्ध है, जिसमें पोलर व्हाइट, डेनिम ब्लू, फैंटम ब्लैक, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, रेड मल्बरी और पोलर व्हाइट फैंटम ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध है.

Know Your Car: अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

डाइमेंशन

हुंडई क्रेटा की लंबाई 4300mm, चौड़ाई 1790mm, ऊंचाई 1635 mm और व्हीलबेस  2610 mm है. यह कार 5 सीटर लेआउट में उपलब्ध है.


Know Your Car: अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

इंजन और ट्रांसमिशन

हुंडई क्रेटा बाजार में दो इंजन विकल्पों के साथ मौजूद है, जिसमें एक 1.5-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो कि 115PS की पॉवर और 144Nm और एक 1.5-लीटर डीजल का विकल्प मिलता है, जो 116PS की पॉवर 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.  दोनों इंजनों में स्टैंडर्ड तौर पर छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, पेट्रोल इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

Know Your Car: अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

फीचर्स

इस कार में फीचर्स के तौर पर सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलते हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर मिलता है.

Know Your Car: अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

कितनी है कीमत?

हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए 19.20 लाख रुपये तक जाती है.

Know Your Car: अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

किससे होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टोर जैसी कारों से होता है.

Know Your Car: अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है हुंडई की ये एसयूवी, इन खूबियों से है लैस

यह भी पढ़ें :- सनरूफ वाली कार खरीदना कितना फायदेमंद? कुछ नुकसान भी हैं शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget