एक्सप्लोरर

Toyota Urban Cruiser Taisor: जल्द आ रही है टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर, जानिए कैसा होगा मारुति फ्रोंक्स का रिबैज वर्जन 

इस कार का मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से होगा, दोनों में ही एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है और ये दोनों मॉडल्स सीएनजी पावरट्रेन के विकल्प में भी मौजूद हैं.

Upcoming Toyota SUV: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाल में एक नए नाम 'अर्बन क्रूजर टैसर' को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन किया है, जिससे बाजार में इस नए वाहन को लेकर हलचल शुरू हो गई है. हालांकि इस नेमप्लेट के साथ आने वाले प्रोडक्ट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का आगामी री-बैज मॉडल इस नाम के साथ बाजार में लॉन्च हो सकता है. यह कार कंपनी के बंद हो चुके मॉडल अर्बन  क्रूजर का स्थान लेगी. 

डिजाइन 

टोयोटा और मारुति सुजुकी के सहयोग से विकसित इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर के बाहरी और आंतरिक डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. टोयोटा टैसर माइक्रो एसयूवी में एक नया फ्रंट और रियर बम्पर डिज़ाइन के साथ ही नए व्हील्स देखने को मिलेंगे. फॉग लैंप के चारों ओर मिलने वाले कुछ प्लास्टिक एलिमेंट्स में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जो टोयोटा रुमियन एमपीवी से मिलता जुलता हो सकता है. इंटीरियर में नए इंसर्ट और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है. 

फीचर्स

नई टैसर के टॉप-एंड ट्रिम में लेदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), क्रूज़ कंट्रोल, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील और डुअल-टोन कलर ऑप्शन जैसी सुविधाएँ मिल सकती है. अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, फास्ट यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, सुजुकी कनेक्टेड कार फीचर्स, एक रियरव्यू कैमरा, कलर्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 9.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस असिस्टेंट, ओटीए अपडेट और छह-एयरबैग मिल सकता है. 

पावरट्रेन

इस कार के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें मारुति फ्रोंक्स के समान पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो कि दो पेट्रोल इंजन के विकल्पों में उपलब्ध है. जिसमें एक 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन, जो 90bhp की पॉवर और 113nm का टॉर्क उत्पादन करता है, जबकि दूसरा 1.0L बूस्टरजेट इंजन 100 bhp की पॉवर और 147 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. इसमें 1.2L पेट्रोल-मैनुअल में 21.79kmpl, 1.0L टर्बो पेट्रोल-मैनुअल में 21.5kmpl और 1.0L टर्बो पेट्रोल-ऑटोमेटिक के साथ 20.01kmpl का फ्रोंक्स के समान माइलेज मिलने की संभावना है.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से होगा, दोनों में ही एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है और ये दोनों मॉडल्स सीएनजी पावरट्रेन के विकल्प में भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा रुमियन के वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स का हुआ खुलासा, जानिए किस वेरिएंट की होगी क्या खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget