एक्सप्लोरर

कब लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650? ब्रिटिश ऑटोमेकर्स ने किया खुलासा, क्या होगी कीमत?

Royal Enfield Classic 650 Launch Date: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ब्रिटिश ऑटोमेकर्स की पॉपुलर बाइक में से एक है. अब ये बाइक 648 cc इंजन के साथ आने वाली है. इस मोटरसाइकिल की पावर के बारे में जानिए.

Royal Enfield Classic 650: ब्रिटिश बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारत में काफी पॉपुलर हैं. क्लासिक 350 को लेकर युवाओं में काफी क्रेज नजर आता है. वहीं ब्रिटिश ऑटोमेकर्स की ये बाइक अब 650 cc इंजन के साथ आने के लिए तैयार है. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 भारत में 27 मार्च 2025 को लॉन्च होने जा रही है. ये बाइक क्लासिक 350 और इसके पैरेलल ट्विन इंजन बेहतर कॉम्बिनेशन होने वाली है.

कितनी पावरफुल होगी Classic 650?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 में 648 cc, एयर/ऑयल कूल्ड, पैरेलल ट्विन मिल इंजन लगा मिलने वाला है. इस इंजन को पहले ही टेस्ट किया जा चुका है. बाइक में मिलने वाले इंजन से 47 hp की पीक पावर मिलेगी और 52 Nm का टॉर्क जनरेट होगा. इस मोटरसाइकिल के इंजन के साथ 6-स्पीड गियर बॉक्स जुड़ा मिलेगा.

रॉयल एनफील्ड की कई ऐसी बाइक्स हैं, जिनमें 648 cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है. इन मोटरसाइकिल की लिस्ट में सुपर मीटियोर 650, बियर 650, इंटरसेप्टर 650, शॉटगन 650 और कॉन्टिनेंटल GT शामिल हैं. अब इस लिस्ट में क्लासिक 650 का नाम भी जुड़ने वाला है.

Shotgun 650 से कितनी अलग है क्लासिक 650?

रॉयल एनफील्ड की ये बाइक्स फाइनल ड्राइव गियरिंग में कई एक जैसे फीचर्स के साथ आती हैं. लेकिन इन मोटरसाइकिल में कुछ चीजें अलग भी हैं. क्लासिक 650 के फ्रंट में 19-इंच और रियर में 18-इंच के वायर-स्पोक व्हील लगे हैं. वहीं शॉटगन 650 के फ्रंट में 18-इंच और रियर में 17-इंच के अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है.

क्या होगी क्लासिक 650 की कीमत?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 चार कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में कदम रख सकती है- रेड, ब्लू, टील और ब्लैक क्रोम. इस मोटरसाइकिल की कीमत भी Super Meteor 650 और Shotgun 650 की रेंज में ही हो सकती है. सुपर मीटियोर 650 की एक्स-शोरूम प्राइस 3.64 लाख रुपये से शुरू है. वहीं शॉटगन 650 की एक्स-शोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें

Mahindra XUV700 पर घट गए दाम, कई हजार रुपये सस्ती हो गई महिंद्रा की ये पॉपुलर SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget