एक्सप्लोरर

कीमत इतनी कि जीरो गिनते-गिनते थक जाएंगे, दुनिया में सिर्फ 3 लोगों के पास है ये कार

Rolls-Royce Boat Tail: रोल्स-रॉयस की इस कार को नाव के जैसा डिजाइन दिया गया है. पूरी दुनिया में इस गाड़ी के केवल तीन ही मॉडल को बनाकर तैयार किया गया है. आइए इसकी खूबियां जानते हैं.

Rolls-Royce Boat Tail: दुनियाभर में लग्जरी कारों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. एक कंपनी ऐसी है, जोकि दुनिया की सबसे महंगी लग्जरी कार कंपनी है. जी हां, अब तक आप समझ गए होंगे कि यहां किस कंपनी की बात हो रही है. रोल्स-रॉयस कंपनी ही दुनिया की सबसे महंगी कारें बनाती है. कंपनी की एक कार ऐसी है, जिसके मालिक सिर्फ 3 लोग हैं. आइए जानते हैं कि इस गाड़ी का नाम और मालिक कौन हैं. 

यह गाड़ी कोई और नहीं बल्कि दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक रोल्स रॉयस बोट टेल है. रोल्स-रॉयस बोट टेल की कीमत 28 मिलियन USD डॉलर है, जो कि करीब 232 करोड़ रुपये के बराबर है. खास बात यह है कि रोल्स रॉयस ने इस कार की सिर्फ तीन यूनिट्स ही बनाई हैं. इन तीनों यूनिट्स को कस्टमर के हिसाब से कस्टमाइज करते हुए बनाया गया है. 

इस कार को दिया गया है खास डिजाइन

रोल्स-रॉयस की इस कार को नाव के जैसा डिजाइन दिया गया है. पूरी दुनिया में इस गाड़ी के केवल तीन ही मॉडल को बनाकर तैयार किया गया है. रोल्स-रॉयस बोट टेल एक 4-सीटर कार है. इस कार में दो रेफ्रिजरेटर भी लगे हैं, जिनमें से एक शैंपेन रखने के हिसाब से बनाया गया है. रोल्स-रॉयस की ये कार पूरी तरह से एक सुपर स्टाइलिश गाड़ी है. कंपनी ने इस कार के साथ 1910 की अपनी गाड़ी को एक नया रूप दिया है.

तीन यूनिट्स के कौन-कौन हैं मालिक? 

तीनों कारों में से एक के मालिक अरबपति रैपर जे-जेड और उनकी पत्नी बेयॉन्से हैं. दूसरे मॉडल के मालिक की बात की जाए तो यह कथित तौर पर पर्ल इंडस्ट्री से आते हैं. दुनिया की इस सबसे महंगी कार का तीसरा मालिक अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी माउरो इकार्डी हैं. यह कार क्लासिक Yatch के डिजाइन से प्रेरित है, जिसमें समुद्री नीले रंग का खास फिनिश है. 

यह भी पढ़ें:-

Toyota Innova Crysta की क्या है कीमत? EMI पर खरीदेंगे तो कितनी होनी चाहिए सैलरी 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग
ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget