एक्सप्लोरर

बढ़ती लागत और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान से तय होगी भारतीय वाहन उद्योग की दिशा: एमजी मोटर

राजीव छाबा ने कहा, ‘‘जनवरी, फरवरी से पहले भारतीय वाहन उद्योग को उम्मीद थी कि साल 2022 सर्वश्रेष्ठ साल साबित होगा."

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने कहा कि इस वर्ष कच्चे माल और सेमीकंडक्टर की कीमतों में वृद्धि के साथ यूक्रेन युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला संबंधी व्यवधान भारत के वाहन उद्योग की दिशा तय करेंगे और वृद्धि को प्रभावित करेंगे. उन्होंने कहा कि घरेलू वाहन उद्योग को 2022 में 10 फीसदी से अधिक वृद्धि की आशा थी लेकिन अगर अभी जैसे हालात जारी रहते हैं तो समय के साथ मांग पर इसका असर पड़ सकता है.

राजीव छाबा ने कहा, ‘‘जनवरी, फरवरी से पहले भारतीय वाहन उद्योग को उम्मीद थी कि साल 2022 सर्वश्रेष्ठ साल साबित होगा और हम 2018 में हासिल की गई वृद्धि को भी पार कर जाएंगे. उम्मीद थी कि इस साल (2022) बाजार 10 फीसदी से ज्यादा की दर से वृद्धि करेगा. अगर अप्रैल की बात करें, तो हालात ठीक लग रहे हैं लेकिन मैं मांग के लिए प्रतिकूल माहौल महसूस कर रहा हूं.’’

गौरतलब है कि वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, साल 2018 में विभिन्न श्रेणी के वाहनों की कुल थोक बिक्री 2,67,58,787 यूनिट थी जबकि 2021 में डीलरों को भेजे गए कुल वाहनों की संख्या 1,84,92,506 थी. यह 2020 के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक है. साल 2020 में 1,74,70,854 वाहनों डीलरों को भेजे गए थे.

छाबा ने अपने अनुमान के पीछे का कारण भी बताया. उन्होंने कहा, ‘‘धातुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण लागत बहुत तेजी से बढ़ रही है. चिप के दाम भी बढ़ गए हैं. यूक्रेन संकट और अन्य भू-राजनीतिक कारणों से आपूर्ति श्रृंखला में बहुत ज्यादा व्यवधान है. इसका वाहन उद्योग पर असर पड़ेगा, आगे जाकर मांग घट सकती है.’’

राजीव छाबा ने कहा, "अभी बाजार में इसका प्रभाव नहीं दिख रहा है लेकिन इस तरह के दबाव, जो मूल रूप से वैश्विक मुद्दे हों, अगर जारी रहते हैं तो उनका असर निश्चित तौर पर पड़ेगा.’’

यह भी पढ़ें: बाइक के इंजन किल स्विच के साथ ऐसा करने पर हो जाएगी ये दिक्कत, जानिए क्या नहीं करना?

यह भी पढ़ें: बच्चों और बड़ों के लिए ये हैं 5 स्टार सेफ्टी के साथ आने वाली देसी गाड़ियां, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget