एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा पंच ईवी, फ्रंट बंपर पर दिखा चार्जिंग सॉकेट

टाटा पंच ईवी को आगामी त्योहारी सीज़न के दौरान लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास शुरू हो सकती है. इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से हो सकता है.

Tata Punch EV Design: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी पंच एसयूवी को सीएनजी वर्जन में लॉन्च किया है, और कंपनी इसी साल इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लाने की तैयारी कर रही है. इस सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहले भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन एक नए स्पाई शॉट से पता चलता है कि इसके फ्रंट बम्पर पर चार्जिंग स्लॉट दिया गया है.

कैसी है टाटा पंच ईवी

स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि टाटा की अन्य ईवी से अलग पंच कंपनी का पहला ऐसा प्रोडक्ट होगा जिसमें फ्रंट बम्पर पर चार्जिंग स्लॉट होगा. इसके अलावा तस्वीरों में अन्य कोई नया फीचर देखने को नहीं मिला है. टाटा पंच ईवी में सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक देखने को मिल सकता है, जैसा कि पिछले स्पाई शॉट्स देखने को मिला था. इस ईवी में नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. 

इंटीरियर

पंच ईवी में नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील देखने को मिल सकता है, जो कि कर्व कॉन्सेप्ट और हाल ही में नेक्सन फेसलिफ्ट में भी देखने को मिला था. साथ ही इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन भी देखने को मिला है, हालांकि इसके टॉप वेरिएंट में नया 10.25-इंच टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है. 

टाटा पंच ईवी पावरट्रेन

पंच ईवी टाटा के जेन-2 ईवी आर्किटेक्चर वाले एएलएफए प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो खासतौर पर आईसीई से ईवी के लिए अपडेट किया गया है. पंच ईवी में टाटा के जिपट्रॉन पावरट्रेन का उपयोग किया जाएगा, जिसमें एक लिक्विड-कूल्ड बैटरी और एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलेगा, जो फ्रंट व्हील को पॉवर देगा. टिगोर, टियागो और नेक्सन ईवी की तरह इसमें भी कई बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है. 

कितनी होगी कीमत 

टाटा पंच ईवी को आगामी त्योहारी सीज़न के दौरान लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास शुरू हो सकती है. इसका मुकाबला सिट्रोएन eC3 से हो सकता है, जिसमें 320 km की रेंज मिलने का दावा किया जाता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख से 12.43 लाख रुपये के बीच है. टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में 1 लाख यूनिट ईवी बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है, जिसके लिए कंपनी को 5 साल लगे. इसमें पहली 10,000 यूनिट्स की बिक्री में 44 महीने, अगली 40,000 इकाइयों की बिक्री में 15 महीने और शेष 50,000 इकाइयों की बिक्री में केवल नौ महीने का समय लगा.

यह भी पढ़ें :- दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च हुई सुजुकी फ्रोंक्स, भारत में होगी निर्मित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget