एक्सप्लोरर

पेट्रोल भराने जा रहे हैं तो ध्यान दें, नहीं होगा ये पेपर तो कटेगा बड़ा चालान, जानें डिटेल्स

पेट्रोल पंपों पर PUC नहीं होने पर वाहनों को प्रदूषण जांच के लिए कुछ घंटों की मोहलत दी जाएगी. इस टाइम पीरियड में पीयूसी नहीं बनवाने पर खुद ही 10 हजार रुपये का ई-चालान कट जाएगा.

PUC Certificate Valid in Petrol Pump:  सरकार की तरफ से वाहन में पेट्रोल भराने को लेकर पीयूसी (Pollution Under Control) जांच अनिवार्य कर दी गई है. अगर आप बिना पीयूसी के वाहन में पेट्रोल भराने पहुंचे तो आपका 10 हजार रुपये का चालान कटना तय है.

दिल्ली सरकार ने इसको लेकर 100 पेट्रोल पंपों पर PUC जांच के लिए कैमरे लगाने और सॉफ्टवेयर स्थापित करने के लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया है. इसके चलते नवगति टेक कंपनी को 15 दिन के अंदर अपनी सेवाएं शुरू करनी हैं. 

10 हजार रुपये का कटेगा ई-चालान

इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी का कहना है कि कंपनी को 15 दिन के अंदर पीयूसी जांच के लिए सिस्टम तैयार करने को कहा गया है, जिसकी लागत अनुमानित 6 करोड़ रुपये है.

इस योजना के तहत पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहनों में वैलिड PUC नहीं होने पर प्रदूषण जांच के लिए कुछ घंटों की मोहलत भी दी जाएगी और इस टाइम पीरियड में पीयूसी नहीं बनवाने पर खुद ही 10 हजार रुपये का ई-चालान कट जाएगा और इसकी सूचना वाहन मालिक को मोबाइल पर भेज दी जायेगी. 

कैमरा स्कैन करके सब लगाएगा पता 

इसके साथ ही परिवहन अधिकारी का ये भी कहना है कि कैमरे नंबर प्लेट को स्कैन करके यह पता लगाएंगे कि वाहन के पास वैध पीयूसी है या नहीं. दरअसल, वाहनों का कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) जैसे विभिन्न प्रदूषकों के उत्सर्जन मानकों के लिए समय-समय पर परीक्षण किया जाता है, जिसके बाद उन्हें पीयूसी प्रमाण पत्र दिया जाता है.

बहुत सारे लोग पकड़े जाने से इस लिए बच जाते हैं क्योंकि वो स्थानीय तौर पर वाहन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब पेट्रोल पंपों में प्रौद्योगिकी स्थापित होने से ये लोग चकमा नहीं दे पाएंगे. 

यह भी पढ़ें:-

आगे से ज्यादा पीछे बैठने की मचेगी होड़! बेहतरीन फीचर्स के साथ इस दिन लॉन्च होगी MG Windsor 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget