एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो 5 ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग में इजाफा देखने को मिला है. हम आपके लिए लाए हैं बेस्ट 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिन्हें आप घर ला सकते हैं.

देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. पर्यावरण को देखते हुए सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं पांच बेहतरीन ऑप्शन जो आपकी पसंद बन सकते हैं.

Hero Flash E2 Hero Flash E2 एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें 250W ब्रशलेस डीसी (BLDC) इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 48V लिथियम-ऑयन बैटरी लगी है. दावा है फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर 65 किलोमीटर चलता है. इसकी टॉप स्पीड 25KMPH है. इसकी बैटरी चार से पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. ये स्कूटर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल से लैस है, जिसके जरिए स्पीड, रेंज, बैटरी चार्ज स्टेटस का पता चलता है. हीरो के इस स्कूटर की कीमत करीब 53,000 रुपये है.

Ampere Reo हीरो के अलावा Ampere Reo भी आपकी पसंद बन सकता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W BLDC मोटर के साथ 48V लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है. ये स्कूटर फुल चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक चलता है. इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है. इस स्कूटर की बैटरी छह घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. Ampere Reo के दाम 53,799 रुपये है.

Okinawa R30 इस लिस्ट में Okinawa R30 का नाम भी शामिल है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 250W BLDC मोटर के साथ 48V डिटैचेबल लिथियम-ऑयन बैटरी के साथ आता है. फुल चार्ज पर यह स्कूटर 60 किलोमीटर तक चलता है. इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो कि स्पीड, रेंज, बैटरी चार्ज स्टेटस के बारे में बताता है. ये रीजेनरेटिव एनर्जी के साथ इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है. इसकी कीमत 59,000 रुपये तय की गई है.

Hero Optima E2 इन सबके अलावा आप Hero Optima E2 को भी घर ला सकते हैं. इस स्कूटर में 48V लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है. इस स्कूटर में 250 W BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. स्कूटर की टॉप स्पीड 25 Kmph है. कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 65 किलोमीटर की रेंज देता है. इसको फुल चार्ज करने में चार घंटे का समय लगता है. Hero Optima E2 की कीमत 62,000 रुपये तक है.

Okinawa Lite इस सूची में ओकिनावा का एक और स्कूटर शामिल है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 Kmph है. इसकी बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो सकती है. इसमें LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं. ये स्कूटर ऑटो-कट फंक्शन के साथ माइक्रो चार्जर, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स से लैस है. इसकी कीमत एक्स-शोरूम में 64,000 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Bike News: Bajaj Dominar 250 के दाम इतने रुपये बढ़े, इस बाइक से है टक्कर सेकंड हैंड बाइक खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो अपनाएं ये पांच जरूरी टिप्स, मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget