एक्सप्लोरर

OLA के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ गई रेंज, नई कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च हुए Gen 3 EV

OLA Electric Gen 3 Scooter Range: ओला इलेक्ट्रिक के जनरेशन 3 मॉडल मार्केट में आ गए हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी ने अपने स्कूटरों की रेंज को बढ़ाया है. साथ ही कीमत में भी बदलाव देखने को मिल रहा है.

Ola Electric Scooter Range Increase: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई रेंज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है. इन ईवी को Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर नाम दिया गया है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में नया ऑपरेटिंग सिस्टम MoveOS 5 लगाया है, जिससे इन ईवी की रेंज बढ़ाई गई है. ओला ने शुक्रवार को हुए इवेंट में नए S1 Pro, S1 Pro+, S1X और S1X+ को रिवील किया है.

OLA S1 Pro और S1 Pro+

ओला S1 प्रो दो वेरिएंट के साथ मार्केट में आया है. इस स्कूटर में एक 3 kWh का बैटरी पैक और दूसरा 4 kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है. S1 प्रो बड़े बैटरी पैक के साथ 242 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है. ओला S1 Pro की शुरुआती कीमत 1,14,999 रुपये है.

ओला S1 Pro+ 4 kWh और 5.3 kWh के बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया गया है. इसके 4 kWh के बैटरी पैक से 242 किलोमीटर की रेंज और 5.3 kWh के बैटरी पैक से 320 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. ये मॉडल बड़े बैटरी पैक के साथ 141 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है. ओला एस1 प्रो प्लस की कीमत 1,54,999 रुपये से शुरू है.

OLA S1 X और S1 X+ की नई कीमत

ओला एस1 एक्स में बैटरी पैक के तीन ऑप्शन दिए गए हैं. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 2,3 और 4 kWh के बैटरी पैक से साथ मार्केट में है. इसके 2 kWh के बैटरी पैक से 108 किलोमीटर, 3 kWh के बैटरी पैक से 176 किलोमीटर और 4 kWh के बैटरी पैक से 242 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. ओला S1 X की कीमत 79,999 रुपये से शुरू है.

ओला S1 X+ केवल 4 kWh के बैटरी पैक के साथ लाया गया है. ये ईवी सिंगल चार्जिंग में 242 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 125 kmph की टॉप-स्पीड तक दौड़ सकता है. ओला S1 X+ की शुरुआती कीमत 1,07,999 रुपये है.

OLA के Gen 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्या होगा?

ओला के Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के दौरान कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बताया कि इन स्कूटर के पिछले जनरेशन मॉडल को कम कीमत पर मार्केट में बेचा जाएगा. Gen 2 ओला S1 X के 2 kWh वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये और 3 kWh की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है. वहीं S1 प्रो 4 kWh के बैटरी पैक के साथ 1,14,999 रुपये में मार्केट में मिल रहा है.

यह भी पढ़ें

सस्ती हो गईं Yamaha की बाइक्स, कंपनी ने मोटरसाइकिल पर एक लाख रुपये से ज्यादा घटाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget