एक्सप्लोरर

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का धमाल, 24 घंटे में मिली रिकॉर्ड 1 लाख बुकिंग

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने से पहले ही चर्चा में है. ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा है कि ओला ई-स्कूटर की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू होने के केवल 24 घंटों में 1 लाख बुकिंग मिली हैं.

नई दिल्लीः ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने से पहले ही चर्चा में है और इसको ग्राहकों का जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा है. ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि ओला ई-स्कूटर की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू होने के केवल 24 घंटों में 1 लाख बुकिंग मिली हैं, जिससे यह दुनिया का ' मोस्ट प्री बुक्ड स्कूटर' बन गया है.

ओला इलेक्ट्रिक ने 15 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू करने की घोषणा की थी. भाविश अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा 'भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रान्ति के लिए एक शानदार शुरुआत.100,000+ क्रांतिकारियों को बहुत धन्यवाद जो हमारे साथ जुड़े और अपना स्कूटर बुक किया'

ग्राहकों की वरीयताओं में बदलाव का संकेत 
भाविश अग्रवाल ने एक स्टेटमेंट में कहा कि “मैं अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल को पूरे भारत में मिले ग्राहकों के जबरदस्त रिपॉन्स से रोमांचित हूं. अभूतपूर्व मांग उपभोक्ता वरीयताओं के इलेक्ट्रिक व्हीकल में शिफ्ट होने का एक स्पष्ट संकेत है,"  अग्रवाल ने आगे कहा "दुनिया को सस्टेनेबल मोबिलिटी में बदलने के हमारे मिशन में यह एक बड़ा कदम है. मैं उन सभी उपभोक्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने ओला स्कूटर बुक किया है और ईवी क्रांति में शामिल हो गए हैं. यह केवल शुरुआत है!"

इस महीने के अंत उपलब्ध होने की संभावना
नया ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस महीने के अंत में देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की संभावना है.ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया है कि स्कूटर में बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा. इसके अलावा  नए स्कूटर में बिना चाबी के अनुभव के लिए ऐप- बेस्ड की मिलेगी और इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा. ओला ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर एर्गोनोमिक सीटिंग के साथ आएगा.

 यह भी पढ़ें-
Car Buying Tips: कार खरीदने का है प्लान तो पहले जान लें मैन्युअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कारों के फायदे और नुकसान

How to Clean Bike Properly: ध्यान रहे बाइक धुलते वक्त इन 4 पार्ट्स में ना जाए पानी, हो सकता है भारी नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget