एक्सप्लोरर

न चोरी का होगा डर...कार जैसे सेफ्टी फीचर, सिर्फ 999 रुपये में बुक करें ये इलेक्ट्रिक बाइक

Ola Electric Roadster Booking Amount: ओला ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. ये बाइक 15 अगस्त के दिन मार्केट में पेश हुई थी. इस बाइक की कीमत के बारे में जानिए.

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी इलेक्ट्रिक बाइक रोडस्टर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें OLA ने अपनी हाल ही में पेश की गई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के अप और रनिंग मॉडल को दिखाया है. वीडियो में कंपनी ने बताया है कि आज के समय में ये उसके सबसे बेहतर तैयार मॉडल में से एक है.

OLA Roadster के फीचर्स

ओला की इस बाइक में आपको 2.5 kWh की क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है और इस बाइक में 3.5 kWh, 4.5kWh और 6 kWh के बैटरी ऑप्शंस भी दिए गए हैं. यह वेरिएंट 0-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार सिर्फ 2 सेकंड में हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 126 किलोमीटर प्रतिघंटे है. ओला रोडस्टर में पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर, लंबी बैटरी रेंज, फास्ट चार्जिंग, 7-इंच की  स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले, एडवांस सस्पेंशन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और GPS नेविगेशन की सुविधा भी उपलब्ध है.

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होने के कारण इस बाइक में पारंपरिक इंजन की तुलना में कम रखरखाव की आवश्यकता होती है. ओला की इस बाइक में डायमंड-कट एलॉय व्हील, एक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एक 7-इंच की TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले लगी है. इसके अलावा रोडस्टर में क्रूज कंट्रोल और चोरी या छेड़छाड़ से सुरक्षा के लिए भी डिवाइस लगाया गया है. इस बाइक में फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है.

OLA रॉडस्टर वेरिएंट और रेंज 

ओला रोडस्टर तीन वेरिएंट में आती है- रोडस्टर एक्स, रोडस्टर और रोडस्टर प्रो. इन सभी में से रोडस्टर मध्यम कीमत वाला वेरिएंट है और तीन बैटरी क्षमताओं में आता है. इसके 3.5 kWh वेरिएंट की एक्स-शोरूम 1,04,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं 4.5 kWh की कीमत वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 1,19,000 रुपये से शुरू है और 6 kWh वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 1,39,999 रुपये से शुरू है. ओला रोडस्टर की बुकिंग 999 रुपये में की जा सकती है.

ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, इस रोडस्टर बाइक की डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू हो जाएगी. ये वेरिएंट विभिन्न राइडिंग आवश्यकताओं और बजट के अनुसार ऑप्शन देता है. ओला रोडस्टर के ये फीचर्स इसे एक प्रीमियम और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाते हैं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक राइडर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प है.

ये भी पढ़ें

क्या Activa जैसे फीचर्स के साथ आएगा Honda का नया स्कूटर? TVS Ntorq को देगा कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget