एक्सप्लोरर

Next Gen BMW X2 SUV का टीजर हुआ जारी, जानें किन फीचर्स से हो सकती है लैस

नेक्स्ट जेनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स2 के लॉन्च होने के बाद भारत में इसका मुकाबला ऑडी क्यू2, क्यू3 और जैगुआर ई-पेस जैसी लग्जरी गाड़ियों के साथ हो सकता है.

Next Gen BMW X2 SUV: जर्मन लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन एसयूवी बीएमडब्ल्यू एक्स2 का टीजर जारी कर दिया. एक्स2 को जल्द ही ग्लोबल मार्केट के लिए अनवील किया जायेगा. साथ ही इस साल के आखिर तक इसका उत्पादन भी स्टार्ट कर दिया जायेगा. नई एक्स2 एसयूवी में इसकी एक्स4 और एक्स6 की तरह ही नई रकिश रूफलाइन देखने को मिलेगी.

नेक्स्ट जेनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स2 फीचर्स

हालांकि, इसके टीज़र से इसमें दिए गए फीचर्स के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिलती. लेकिन इस लग्जरी कार में एलईडी से घिरी हुई, पहले के मुकाबले बड़ी ग्रिल देखने को मिल सकती है. साथ इस एसयूवी में दो वर्टीकल एलईडी डीआरएल के साथ स्लीक डिजाइन वाले हेडलैंप देखने को मिलेंगे. इसके अलावा टीजर में इस एसयूवी के बीच में दो क्रीज़ को साफ़ साफ़ देखा जा सकता है. साथ ही एक्सपेक्टेड फीचर्स के तौर पर इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील, इंटेग्रेटेड रूफ स्पॉइलर, स्किड प्लेट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

इसके केबिन फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उम्मीद की जा रही है, कि एक्स2 एसयूवी में एक्स1 की तरह ही इंट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेंमेंट के लिए ट्विन डिजिटल स्क्रीन दी जा सकती है. इसके अलावा इसमें थ्री स्पोक व्हील और पैडल शिफ्टर के साथ फ्लोटिंग इंस्ट्रूमेंट पैनल देखने को मिल सकता है. बाकी फीचर्स के तौर पर वेन्टीलेटेड सीट्स, पैनोरमिक, सनरूफ, वायरलैस चार्जर, वायरलैस एप्पल कार प्ले/एंड्राइड ऑटो, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हिडन एसी वेंट्स, पार्क असिस्ट और एडीएएस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

पावर ट्रेन और गियरबॉक्स

एक्स2 एसयूवी में मिलने वाले पावर ट्रेन की बात करें तो, इसे पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, इसका आल इलेक्ट्रिक वर्जन iX2 भी देखने को मिल सकता है. इसमें 2.0L 4 सिलिंडर डीजल, ड्यूल क्लच आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 2.0L 4 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी देखने को मिल सकता है. 

नेक्स्ट जेनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स2 के लॉन्च होने के बाद भारत में इसका मुकाबला ऑडी क्यू2, क्यू3 और जैगुआर ई-पेस जैसी लग्जरी गाड़ियों के साथ हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2023: फोर्ड से लेकर स्टडबेकर जैसी लग्जरी कारों की सवारी करते थे गांधी जी, तस्वीरें यहां देख लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget