एक्सप्लोरर

Yezdi Adventure 2025 मॉडल की लॉन्च डेट फिक्स, 4 जून को होगी पेश, जानें कैसा होगा डिजाइन और फीचर्स

Yezdi Adventure 2025: क्लासिक लीजेंड्स 15 मई को भारत में नई येज्दी एडवेंचर बाइक लॉन्च करने वाली थी, लेकिन अब कंपनी इसे अगले महीने 4 जून को लॉन्च कर सकती है. आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Yezdi Adventure 2025 Launch Date: येज्दी की नई एडवेंचर बाइक को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो चुका है. क्लासिक लीजेंड्स ने ऐलान कर दिया है कि Yezdi Adventure 2025 मॉडल 4 जून, 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा. पहले इसकी लॉन्चिंग 15 मई को तय की गई थी, लेकिन भारत-पाक तनाव के कारण इसे टाल दिया गया था. अब जब स्थिति सामान्य हो गई है, तो कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित अपडेटेड बाइक को पेश करने जा रही है.

लॉन्च इनवाइट के साथ एक टीजर इमेज भी शेयर की गई है, जिससे इसके हेडलैम्प डिजाइन की झलक देखने को मिलती है. नया हेडलैम्प गोलाकार और Asymmetric दिखाई देता है, जो संभवत BMW R 1250 GS जैसा ही है.

हेडलैम्प और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दिखेगा बदलाव

टीजर में जो डिजाइन दिखाया गया है, वो बाइक के हेडलैम्प या इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों में से कोई भी हो सकता है. इसके Circular pods और rectangular bezels मौजूदा येज्दी एडवेंचर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की याद दिलाते हैं. इस बार बाइक के फ्रंट प्रोफाइल को रिफ्रेश कर रही है, जिससे इसका लुक और भी एडवेंचरस लगे.

इंजन और तकनीकी में होंगे बदलाव?

Yezdi Adventure के नए मॉडल में इंजन या अन्य मैकेनिकल कंपोनेंट्स में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. दरअसल, पिछले वर्ष ही इस बाइक के इंजन और हार्डवेयर में जरूरी सुधार किए गए थे. यह बाइक 334cc के सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 29.6 bhp की पावर और 29.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह इंजन अब पहले की तुलना में अधिक रिफाइंड हो चुका है और लम्बी दूरी की यात्राओं के लिए बेहतर माना जाता है.

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और वजन

Yezdi Adventure में 21 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर स्पोक व्हील्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है. इसके साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है. ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों पहियों में सिंगल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो स्विचेबल ABS से लैस हैं. इसका फ्यूल टैंक 15.5 लीटर का है और बाइक का कर्ब वेट 187 किलोग्राम है.

कीमत और मौजूदा वर्जन की तुलना

Yezdi Adventure के मौजूदा वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 2.16 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये तक है. हालांकि कंपनी ने अभी तक 2025 मॉडल की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चूंकि इसमें केवल डिजाइन से जुड़े कुछ मामूली बदलाव ही किए गए हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कीमत में केवल थोड़ा-बहुत इजाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: टीजर के तुरंत बाद होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget