एक्सप्लोरर

इतनी सस्ती कीमत पर Mahindra लॉन्च करने जा रही नई Bolero, फीचर्स से डिजाइन तक ऐसा होगा सब

New Mahindra Bolero: महिंद्रा बोलेरो को एक पूरी तरह से नई SUV के रूप में पेश किया जाएगा. इसमें महिंद्रा का नया LOGO और अलग ग्रिल डिजाइन दिया जाएगा. आइए गाड़ी की डिटेल्स जानते हैं.

महिंद्रा बोलेरो काफी समय से भारत की भरोसेमंद और मजबूत SUV के तौर पर मानी जाती है. खासकर ग्रामीण इलाकों में इसकी पकड़ बेहद मजबूत रही है. ऐसे में खास बात यह है कि अब बोलेरो एक नए अवतार के साथ पेश की जाएगी. न्यू जेनरेशन महिंद्रा बोलेरो 15 अगस्त 2025 को पेश की जा सकती है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. 

महिंद्रा बोलेरो के डिजाइन में दमदार और मॉडर्न दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा. नई बोलेरो का एक्सटीरियर इस बार पूरी तरह से नया होगा और यह सिर्फ बोलेरो नियो या TUV300 का फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से नई SUV के रूप में पेश की जाएगी. इसमें नया और बड़ा महिंद्रा का LOGO और अलग ग्रिल डिजाइन होगा, जो इसे स्कॉर्पियो और थार से अलग पहचान देगा.

इंटीरियर भी होगा प्रीमियम

इंटीरियर की बात करें, तो बोलेरो का केबिन अब ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक होगा. अब इसे स्कॉर्पियो एन जैसे एलिगेंट टच के साथ अपग्रेड किया जाएगा. इसके डैशबोर्ड में स्कॉर्पियो एन से प्रेरित इंस्ट्रूमेंट डायल्स और नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा. इसमें एक बड़ी हाई-रेजॉल्यूशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट देखने को मिल सकती है, जिसका साइज 10 इंच तक हो सकता है. बेहतर मटेरियल क्वालिटी और सॉफ्ट-टच इंसर्ट्स बोलेरो के इंटीरियर को पहले से कहीं ज्यादा रिफाइंड बना देंगे.

कैसे होंगे फीचर्स ?

फीचर्स की बात करें तो नई बोलेरो में सनरूफ, ADAS (जैसे लेन असिस्ट और ऑटो ब्रेकिंग), 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने की पूरी संभावना है.

इंजन और ड्राइवट्रेन

इंजन और ड्राइवट्रेन को भी इस बार बड़ा अपडेट दिया जाएगा. नई बोलेरो में mHawk सीरीज का डीजल इंजन मिल सकता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. सबसे खास बात यह होगी कि पहली बार बोलेरो में फुल 4WD ड्राइवट्रेन दिया जा सकता है, जिससे यह SUV थार से ज्यादा व्यावहारिक और स्कॉर्पियो से ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकती है.

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन 

कीमत और पोजिशनिंग की बात करें तो नई बोलेरो अब एक अफोर्डेबल 4WD SUV के रूप में उभर सकती है. इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से शुरू होकर 14 लाख रुपये तक जा सकती है. यह SUV टाटा पंच EV, मारुति फ्रॉन्क्स और रेनॉ काइगर जैसी कॉम्पैक्ट SUVs को सीधी टक्कर देगी. 

यह भी पढ़ें:-

Volvo ने नए अवतार में पेश की ये लग्जरी SUV, कीमत 71.90 लाख, जानिए कैसे हैं फीचर्स? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget