एक्सप्लोरर

सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर आपको मिल जाएगी नई Kia Carens, ये रहा EMI का हिसाब

Kia Carens on EMI: किआ कैरेंस तीन इंजन ऑप्शंस के साथ इंडियन मार्केट में मौजूद है, जिसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है. यह इंजन 116hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Kia Carens on Down Payment and EMI: हाल ही में कोरियन ऑटोमेकर किआ ने भारत में Kia Carens की कीमतों में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जोकि वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. अब किआ कैरेंस की कीमत 10.6 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. अगर आप इस 7-सीटर कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो नई किआ कैरेंस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. 

आप किआ कैरेंस के लिए फुल पेमेंट न देकर इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस 7-सीटर को कम कीमत में घर ला सकते हैं. सबसे पहले किआ कैरेंस की ऑन-रोड कीमत के बारे में बात करते हैं. नई दिल्ली में किआ कैरेंस की ऑन-रोड कीमत 12.28 लाख रुपये से शुरू होती है.

हर महीने देनी होगी इतनी EMI

अगर आप इसके बेस वेरिएंट को दिल्ली में 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो इसके लिए बैंक से आपको 11.28 लाख रुपये के लोन लेना होगा. अगर आपको यह लोन 9.8 % ब्याज दर से 5 साल के लिए मिलता है तो आपको हर महीने 24 हजार रुपये तक की EMI देनी होगी. आपको बैंक को 5 साल में 14.31 लाख रुपये के आसपास चुकाने होंगे. इसमें ब्याज दर के पैसे भी शामिल हैं. 

Kia Carens का पावरट्रेन

किआ कैरेंस तीन इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है, जो 116hp पॉवर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करता है, इसका 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115hp/144 Nm पर रेट किया गया है, जबकि 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 160hp और 253Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

इसका डीजल इंजन अब 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड iMT (क्लचलेस मैनुअल) या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक के साथ उपलब्ध है. NA पेट्रोल इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल के साथ पेश किया जाता है, जबकि 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें:-

देश की सबसे सस्ती 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार में आया बड़ा अपडेट, जानें क्या है नए वेरिएंट की कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget