एक्सप्लोरर

सिर्फ 2 लोगों के पास है भारत की ये सबसे महंगी कार, जानिए गाड़ी के फीचर्स और कीमत

Most Expensive Car: रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB लग्जरी कार में 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन मिलता है, जो 563 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है.

Rolls-Royce Phantom VIII EWB: भारत में लग्जरी कारों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. फिल्मी स्टार्स और रईस लोगों के बीच लग्जरी कारों का खूब शौक रहता है. ऐसी ही एक कार Rolls-Royce Phantom VIII EWB है, जोकि भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में से एक है. हर कोई इस गाड़ी की कीमत सुनकर चौंक जाता है. आइए इस कार की खासियत, कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Rolls-Royce Phantom VIII EWB भारत में बिकने वाली महंगी कारों में से एक है. इसकी एक्स- शोरूम कीमत 12 करोड़ रुपये के करीब है. यह कीमत अलग-अलग कस्टमाइजेशन और फीचर्स के हिसाब से और ज्यादा हो सकती है. सामान्य फैंटम मॉडल से ज्यादा लंबी और आरामदायक है. कार खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जोकि पीछे सीट पर बैठकर सफर करना पसंद करते हैं. 

Rolls-Royce Phantom VIII EWB का इंजन

रोल्स-रॉयस फैंटम VIII EWB लग्जरी कार 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन द्वारा संचालित है, जो 563 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस कार के अंदर का माहौल किसी 5-स्टार होटल के सुइट से कम नहीं है. इसका लकड़ी, चमड़ा और मेटल फिनिशिंग इतनी शानदार है कि हर कोना लग्जरी फील कराता है. 

इसमें शानदार लेदर सीट्स, मसाज फंक्शन, लेजर लाइट्स, फोर-व्हील स्टीयरिंग और "स्टारलाईट हेडलाइनर" जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे पूरी तरह से कस्टमाइज भी किया जा सकता है, जैसे कि वीपर वॉयलेट पेंट फिनिश और 5,500 स्टार्स से बना "स्टारलिट" केबिन मिलता है. 

किन लोगों के पास है रोल्स-रॉयस की ये कार? 

भारत में योहान पूनावाला कार के सबसे चर्चित मालिक हैं, जोकि एक बड़े कारोबारी और कार कलेक्टर हैं. इनके पास पहले से ही कईं रोल्स-रॉयस कारें हैं. इनके पास जो Phantom VIII EWB है, उसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है. इनकी कार का रंग Bohemian Red है, जो इसे खास बनाता है. योहान की इस कार में 22 इंच के खास डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिसका इंटीरियर पूरी तरह से कस्टमाइज्ड है. 

दूसरी कार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास है, जिसका कलर Rose Quartz है. यह काफी यूनिक और स्टाइलिश है. इस कार की कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उन्होंने अपनी कार को पूरी तरह अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कराया है. 

यह भी पढ़ें:-

नई Suzuki Alto 2025 हुई लॉन्च, कम कीमत में 28 KM माइलेज, जानें सेफ्टी फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget