एक्सप्लोरर

नई Suzuki Alto 2025 हुई लॉन्च, कम कीमत में 28 KM माइलेज, जानें सेफ्टी फीचर्स

New Suzuki Alto 2025 Launched: सुजुकी ने जापान में 2025 Alto का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. ये जापान में सबसे पॉपुलर कारों में से एक है और यह भारत में बिकने वाले मॉडल से पूरी तरह अलग है.

New Suzuki Alto 2025 Launched: सुजुकी (Suzuki) ने जापान में 2025 Alto का नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है. इस नई ऑल्टो में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं और अब यह पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ आती है. जापान में Alto को Kei कार कैटेगरी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि यह कार साइज में छोटी, किफायती और शहरों के लिए एक बेहतर विकल्प है. बता दें कि कि जापान में पेश की गई यह Alto, भारत में बिकने वाली ऑल्टो से बिल्कुल अलग है.

इस फेसलिफ्ट में आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़ा बदला हुआ बंपर डिजाइन, और राउंड शेप में लोअर एयर इनटेक देखने को मिलते हैं. पीछे की तरफ अब नई रूफ स्पॉइलर दी गई है जो गाड़ी को स्पोर्टी लुक देती है. हालांकि बाकी बॉडी पैनल पहले जैसे ही रखे गए हैं.

माइलेज में सुधार

Alto 2025 मॉडल में 660cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो दो वर्जन (नेचुरली एस्पिरेटेड और माइल्ड हाइब्रिड) में आता है. सुजुकी का दावा है कि डिजाइन में किए गए बदलावों से एयरोडायनामिक्स सुधरी है और इसका असर डायरेक्ट माइलेज पर पड़ा है. नया Alto Hybrid मॉडल अब WLTC सर्टिफाइड 28.2 किमी/लीटर का माइलेज देता है, जो पिछले वर्जन के 27.6 किमी/लीटर से बेहतर है. यह जापान की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड मिनी कार बन गई है.

अंदर से भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्मार्ट

2025 Suzuki Alto अब पहले से भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्मार्ट हो गई है. यह कार अभी भी चार-सीटर टॉलबॉय डिजाइन में आती है, जिससे केबिन में बैठने की जगह अच्छी मिलती है. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Suzuki Connect ऐप इंटीग्रेशन और स्मार्टफोन से रिमोट एयर कंडीशनिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. हाइब्रिड वर्जन में लेदर स्टीयरिंग व्हील, क्रोम डोर हैंडल्स और स्टील व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं.

ADAS सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से भी Alto अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गई है. इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे कि डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और ट्रैफिक लाइट डिपार्चर नोटिफिकेशन. इन सुविधाओं के साथ Alto अब केवल माइलेज के लिए नहीं, बल्कि सेफ्टी के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन चुकी है.

वेरिएंट्स और कीमत

कीमत की बात करें तो जापान में 2025 Suzuki Alto के दो वर्जन पेश किए गए हैं. इसका नेचुरली एस्पिरेटेड वर्जन 11,42,900 येन (लगभग 6.76 लाख) में आता है, जबकि टॉप हाइब्रिड AWD वर्जन की कीमत 16,39,000 येन (लगभग 9.70 लाख) रखी गई है. हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि Suzuki इस मॉडल को भारतीय बाजार के लिए कस्टमाइज करके लॉन्च कर सकती है.

ये भी पढ़ें: मारुति और टोयोटा की 3 नई SUV जल्द होंगी लॉन्च, एक बार चार्ज में देगी 500 KM की रेंज! जानें कितनी होगी किमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget