एक्सप्लोरर

Mahindra BE6 Black Edition: फास्ट चार्जिंग और लंबी रेंज के साथ जल्द आ रही महिंद्रा BE6 ब्लैक एडिशन, जानें कीमत

Mahindra BE6 Black Edition: महिंद्रा BE6 का ब्लैक एडिशन जल्द लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर जारी किया है. जिसमें ये EV स्टाइलिश लुक में नजर आई. आइए इसकी पूरी डिटेल्स जानते हैं.

महिंद्रा ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE6 का ब्लैक एडिशन दिखाने वाला एक नया टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है. ये ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो ब्लैक-आउट वर्जन में आएगी और इसे बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम लुक दिया गया है. इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सब कुछ ऐसा है, जो इसे EV मार्केट में अलग पहचान दिला सकता है.

कैसा होगा डिजाइन?

  • महिंद्रा BE6 ब्लैक एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में देखने को मिलेगा. इसमें ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील्स, पियानो ब्लैक इंसर्ट्स और ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी जाएगी, जिससे इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही काफी प्रीमियम और एग्रेसिव लगेंगे. ये कार न सिर्फ रंग में बल्कि स्टाइल में भी खास होगी. इसका नाम फिलहाल तय नहीं है, लेकिन संभावना है कि इसे महिंद्रा की Scorpio-N Carbon Edition और XUV700 Ebony Edition की तर्ज पर नाम दिया जाएगा.

पावर और परफॉर्मेंस 

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा BE6 ब्लैक एडिशन में मैकेनिकल लेवल पर बड़े बदलाव नहीं होंगे. हालांकि, हल्की संभावना है कि कंपनी इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन पेश करे. ये फीचर इसे और भी पावरफुल और हर तरह के रोड कंडीशन के लिए बेहतर बना सकता है.

 रेंज और फास्ट चार्जिंग

  • महिंद्रा BE6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज और चार्जिंग क्षमता होगी. ये इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 682 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है, जो इस सेगमेंट में काफी प्रभावशाली है. चार्जिंग स्पीड की बात करें तो इसमें DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. 175kW चार्जर से इसे सिर्फ 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, फिलहाल पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर 60 kW या 120 kW चार्जर ही ज्यादा उपलब्ध हैं.

  • बता दें कि महिंद्रा BE6 का ब्लैक एडिशन ऑल-ब्लैक लुक के साथ-साथ बेहतरीन रेंज और फास्ट चार्जिंग क्षमता इसे EV सेगमेंट में अलग पहचान देने वाली है. महिंद्रा का ये कदम खासतौर पर उन ग्राहकों को पसंद आएगा, जो प्रीमियम लुक के साथ लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक पर चलती है 780 KM, क्या 5 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगी Honda Unicorn? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?
अप्रैल 29 से लागू हो जाएंगे BS-VII नॉर्म्स, जानें इसमें क्या बदलेगा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget