एक्सप्लोरर

MG Windsor CUV: MG की नई सीयूवी का नाम होगा ‘Windsor’, जानें कितनी मिलेगी रेंज

एमजी की आगामी सीयूवी Windsor में माना जा रहा है कि 50.6 kWh का बैटरी पैक उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही इसे फ्रंट एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ उतारा जाएगा.

MG Windsor CUV: जेएसडब्ल्यू और एमजी मोटर (MG Motor) ने आधिकारिक तौर पर अपनी आगामी सीयूवी के नाम का खुलासा कर दिया है. इसे आगमी सीयूवी को कंपनी विंडसर नाम से देश में लॉन्च करने वाली है. यह कार विंडसर कैसल से प्रेरित है. जानकारी के अनुसार एमजी विंडसर को कंपनी एमजी कॉमेट के ऊपर और ZS के नीचे प्लेस करेगी.

बैटरी पैक


MG Windsor CUV: MG की नई सीयूवी का नाम होगा ‘Windsor’, जानें कितनी मिलेगी रेंज

एमजी की आगामी सीयूवी में माना जा रहा है कि 50.6 kWh का बैटरी पैक उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही इसे फ्रंट एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ उतारा जाएगा. माना जा रहा है कि बाकी अन्य बाजारों में इसे एमजी क्लाउड के नाम से उतारेगी. इसके अलावा इस बैटरी पैक की मदद से ये कार एक बार फुल चार्ज पर करीब 460 किमी की रेंज प्रदान कराएगी. वहीं यह आगामी विंडसर प्यूर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. वहीं यह एक क्रॉसओवर होने वाली है. विंडसर एक सेडान और एक एसयूवी के मिश्रण के साथ एक स्वूपी क्रॉसओवर की तरह दिखता है.

मिलेंगे जोरदार फीचर्स

एमजी की इस आगामी सीयूवी के फीचर्स की बात करें तो इस कार में फ्लश डोर हैंडल के साथ एक अग्रेशिव फ्रंट लुक भी देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें ग्लास हाउस, बड़े विंडो भी मौजूद होंगे. इसके अलावा कार में पूरी तरह से झुकने वाली सीटें भी मौजूद रहेंगी. वहीं कार में ADAS और 360 डिग्री कैमरा के साथ एबीएस के साथ ईबीडी और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे.

कब होगी लॉन्च

एमजी अपनी इस आगामी सीयूवी को इस साल के अंत तक भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है. इस कार को इस त्यौहारी सीजन में बाजार में उतारा जा सकता है. वहीं यह कंपनी इस कार के साथ ही कई अन्य गाड़ियों पर भी काम कर रही है और जल्द ही ये गाड़ियां भी देश में उतारी जा सकती हैं.

कितनी होगी कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमजी इस कार को करीब 20 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत में बाजार में उतार सकती है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसकी कीमतों से पर्दा नहीं उठाया गया है. वहीं लॉन्च के बाद ये बाजार में कई अन्य इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देने में सक्षम होगी.

यह भी पढ़ें: 2024 Nissan X-Trail: निसान की नई एसयूवी हो गई लॉन्च, तगड़े पावरट्रेन के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget