एक्सप्लोरर

MG Hector Plus Launched: भारत में लॉन्च हुई MG Hector Plus, जानें कितने रुपए है कीमत

MG Hector Plus भारत में लॉन्च हो गई हैं. डिजाइन के मामले यह काफी शानदार है. इसकी कीमत 13.49 लाख रुपये से 18.54 लाख रुपये के बीच है.

नई दिल्ली: कार का शौक रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, भारत में MG Hector Plus लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये है, जो 18.54 लाख तक है. यह भारत में MG Hector का तीसरा वर्जन है, इससे पहले का वर्जन कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. MG Hector Plus एमजी हेक्टर एसयूवी का ही थ्री-रो वर्जन है. नई एमजी हेक्टर के चार वेरियंट लॉन्च किए गए हैं.

जानिए क्या है MG Hector Plus की खासियत

MG Hector Plus के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसमें 48 वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन दिया गया है. कंपनी ने इस 6-सीटर कार में टर्बाे पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है जबकि डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया. पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड का ऑप्शन केवल टॉप मॉडल में ही रखा गया है और इसमें सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा.

अगर इसके फीचर की बात करें तो इसमें मिडिल रो में कैप्टन सीटें दी गई हैं, जो स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन में हैं. पैसेंजर कंफर्ट के लिए इस कार में 10.4 इंच टचसक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल थ्री-रो एसी वेंट, एलईडी लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल और की-लैस एंट्री जैसे फीचर सभी वेरिएंट में दिए गए हैं. वहीं हेक्टर प्लस के टॉप मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ, टेन लैदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमजी हेक्टर प्लस की अभी की कीमत सिर्फ 13 अगस्त तक ही मान्य है. इसके बाद इसकी कीमत 50,000 रुपये बढ़ जाएगी. अभी MG Hector Plus का पहला डीजल मॉडल 14.44 लाख रुपये और पेट्रोल मॉडल 13.49 लाख रुपये का है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान: सचिन पायलट के बगावती सुर के बाद 'वेट एंड वॉच' की मुद्रा में BJP

अशोक गहलोत के दो करीबियों के 22 ठिकानों पर एक साथ IT की रेड, सुरजेवाला ने पूछा- ED कब आएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget