एक्सप्लोरर

पेट्रोल की टेंशन होगी दूर! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी देश की ये सस्ती EV, जानें हिसाब

MG Comet EV on EMI: नई कॉमेट ईवी की ऑन-रोड कीमत करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा.

हाल ही में इंडियन मार्केट में एमजी मोटर्स ने अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है. अब यह कार पहले से ज्यादा सेफ और फीचर-लोडेड हो गई है. 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह इलेक्ट्रिक कार कम बजट में EV खरीदने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.

अगर आपकी मंथली सैलरी 30 हजार रुपये तक भी है, तो भी आप MG Comet EV को EMI पर आसानी से खरीद सकते हैं. आइए इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस, EMI और फाइनेंस प्लान के बारे में पूरा हिसाब-किताब जान लेते हैं.

MG Comet EV की कीमत और EMI का हिसाब

नई MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का लोन लेना होगा. इस लोन की इंटरेस्ट रेट अनुमानित रूप से 9.8% प्रति वर्ष होगी और इसे चुकाने की अवधि 5 साल होगी.

इस हिसाब से हर महीने आपको 13,400 रुपये की EMI भरनी होगी. कुल मिलाकर, 5 साल में आपका कुल भुगतान करीब 8 लाख रुपये होगा, जिसमें मूल लोन राशि और ब्याज दोनों शामिल हैं. हालांकि,अलग-अलग शहरों में MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत में भी थोड़ा अंतर हो सकता है. 

शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

MG Comet EV फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी शानदार है. यह एक कॉम्पैक्ट 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे खासतौर पर शहरों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 17.3 kWh की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक चलती है. यह कार एसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के लिहाज से यह कार डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा से लैस है. इसमें पावर-फोल्डिंग ORVMs, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS + EBD जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

Harley-Davidson लॉन्च करने जा रही अपनी सबसे सस्ती बाइक, नए फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget