एक्सप्लोरर

Upcoming Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी लाने वाली है दो नई कारें, मिलेगी जबरदस्त माइलेज 

मारुति न्यू जेनरेशन डिजायर लाने की तैयारी कर रही है, जिसके अप्रैल या मई 2024 तक बाजार में आने की उम्मीद है. स्विफ्ट की तरह, डिजायर को भी महत्वपूर्ण डिजाइन और फीचर अपडेट्स मिलेंगे.

Maruti Suzuki: भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सितंबर तिमाही में अपनी उच्चतम तिमाही बिक्री और मुनाफे के साथ अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है. कंपनी ने साल-दर-साल 80.3% की बढ़त दर्ज की है. मारुति सुजुकी को पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,061.5 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष 3,716.5 करोड़ रुपये का तिमाही लाभ हुआ. इस उल्लेखनीय प्रदर्शन का कारण पहली बार 1 मिलियन यूनिट्स अर्ध-वार्षिक बिक्री को पार करना, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 10 लाख से अधिक वाहन बेचना और भारत में एसयूवी बाजार में प्रथम स्थान हासिल करना शामिल है. इसके अलावा मारुति देश में दो नई कारें लाने की तैयारी कर रही है.

न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट

न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट के फरवरी 2024 तक भारत में आने की उम्मीद है. यह एक फ्रेश और एडवांस लुक के साथ डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई महत्वपूर्ण अपडेट्स के साथ आएगी. 2024 स्विफ्ट की सबसे खास विशेषताओं में से एक इसका नया 1.2L, 3-सिलेंडर Z-सीरीज़ पेट्रोल इंजन है, जबकि मौजूदा मॉडल में 1.2L, 4-सिलेंडर K-सीरीज़ इंजन लगा है. यह नया इंजन हल्का, अधिक पर्यावरण अनुकूल और अधिक फ्यूल-एफिशिएंट होने की उम्मीद है. भारत-स्पेक स्विफ्ट में हाइब्रिड पावरट्रेन की सुविधा मिल सकती है, जो इसे सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट कार बना सकता है. अनुमान है कि मजबूत हाइब्रिड तकनीक वाली नई स्विफ्ट में लगभग 35kmpl से 40kmpl का माइलेज मिल सकता है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई आई 10 एनआईओएस और टाटा टिआगो जैसी कारों से होगा.

Upcoming Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी लाने वाली है दो नई कारें, मिलेगी जबरदस्त माइलेज  

न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर

स्विफ्ट के अलावा मारुति न्यू जेनरेशन डिजायर को भी लाने की तैयारी कर रही है, जिसके अप्रैल या मई 2024 तक बाजार में आने की उम्मीद है. स्विफ्ट की तरह, डिजायर को भी महत्वपूर्ण डिजाइन और फीचर अपडेट्स मिलेंगे, जिससे यह एक आकर्षक पैकेज बन जाएगा. इसमें भी स्विफ्ट के समान पावरट्रेन विकल्प मिलने की उम्मीद है. लॉन्च टाइमलाइन नजदीक आने पर इसके बारे में अन्य डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर जैसी कारों से होगा.

Upcoming Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी लाने वाली है दो नई कारें, मिलेगी जबरदस्त माइलेज 

यह भी पढ़ें :- ग्रैंड विटारा, सियाज़ जैसी कारों को टक्कर देने आ रही हुंडई की ये कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget