एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki eWX: टाटा टिआगो ईवी को टक्कर देने आ रही है मारुति की इलेक्ट्रिक हैचबैक, जानिए कब होगी लॉन्च

सुजुकी ईडब्ल्यूएक्स कॉन्सेप्ट की लंबाई 3.4 मीटर है, जो कि भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मौजूद एस-प्रेसो से भी छोटी है. इसकी लंबाई 3395mm, चौड़ाई 1475mm और ऊंचाई 1620mm है.

Maruti Electric Hatchback: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार के लिए कई ईवी पर काम कर रही है. हमारे बाजार में लॉन्च होने वाली पहली मारुति इलेक्ट्रिक कार ईवीएक्स एसयूवी, 2024 के अंत में लॉन्च हो सकती है. साथ ही कंपनी एक एंट्री-लेवल ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक पर भी काम कर रही है, जिसे 2026-27 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा.

मारुति सुजुकी eWX

नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक 2023 में जापान मोबिलिटी शो में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पेश eWX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होने की उम्मीद है. मारुति सुजुकी eWX इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट-लीडर टाटा टिआगो EV को टक्कर देगी. टियागो ईवी पहली बार कार खरीदने वालों के बीच बेहद पॉपुलर है जो एक इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं.

मारुति वैगनआर ईवी 

इसके अलावा मारुति सुजुकी भारतीय सड़कों पर वैगन आर ईवी की भी टेस्टिंग कर रही है. हालांकि, यह योजना रद्द कर दी गई क्योंकि MSIL लागत को कंट्रोल में रखने में विफल रही. कंपनी ने K-EV कोडनेम वाले कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नए, ग्राउंड-अप EV आर्किटेक्चर पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसे टोयोटा 40PL ग्लोबल प्लेटफॉर्म से लिया गया है.

कंपनी कर रही है बड़ा निवेश

MSIL ने पुष्टि की है कि उसके सभी इलेक्ट्रिक वाहन 'बोर्न-ईवी' आर्किटेक्चर पर बेस्ड होंगे, न कि ICE के इलेक्ट्रिक वर्जन. प्लेटफॉर्म के अलावा कंपनी बैटरी पैक को भी स्थानीय तौर पर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. मारुति सुजुकी ने अपनी अपकमिंग ईवीएक्स मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए ब्लेड सेल की आपूर्ति के लिए BYD के साथ समझौता किया है. कंपनी पहले ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के स्थानीय तौर पर निर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की घोषणा कर चुकी है. यह निवेश वाहनों के निर्माण और बैटरी सेल के लोकलाइजेशन दोनों के लिए किया गया है. कंपनी का लक्ष्य इस दशक के अंत तक भारतीय बाजार में लगभग 6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना है.

सुजुकी eWX इंटीरियर

सुजुकी ईडब्ल्यूएक्स कॉन्सेप्ट की लंबाई 3.4 मीटर है, जो कि भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मौजूद एस-प्रेसो से भी छोटी है. इसकी लंबाई 3395mm, चौड़ाई 1475mm और ऊंचाई 1620mm है. कंपनी ने eWX के सटीक डिटेल्स या बैटरी विवरण का खुलासा नहीं किया. हालांकि, दावा किया गया है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 230 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलेगी.

यह भी पढ़ें :- यहां जानिए नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अपने पुराने मॉडल से कितनी है अलग, देखिए कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget