एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Discount Offers: मारुति सुजुकी की एरिना कारों पर इस महीने मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

अगर आप मारुति की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सही समय हो सकता है, दरअसल कंपनी इस महीने एरिना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें भारी बचत कर सकते हैं.

Discount on Maruti Cars: मारुति सुजुकी एरिना, इस फरवरी माह में ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, स्विफ्ट और डिजायर जैसे मॉडलों पर 62,000 रुपये तक की छूट दे रही है. इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट जैसे लाभ शामिल हैं. हालांकि, पिछले महीने की तरह, ब्रेज़ा और अर्टिगा पर कोई डिस्काउंट नहीं है.

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

मारुति ऑल्टो K10 के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 62,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जिसमें 18,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. ऑल्टो K10 एक 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो पेट्रोल पर चलने पर 67hp पॉवर और 89Nm का टॉर्क जेनरेट करता है

Maruti Suzuki Discount Offers: मारुति सुजुकी की एरिना कारों पर इस महीने मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, ऑल्टो वाले समान प्लेटफॉर्म और इंजन पर बेस्ड है. इसपर 61,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. जबकि सीएनजी वेरिएंट पर कुल 39,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 18,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.

Maruti Suzuki Discount Offers: मारुति सुजुकी की एरिना कारों पर इस महीने मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

मारुति सुजुकी वैगन आर

मारुति वैगन आर के पेट्रोल-एएमटी वेरिएंट पर कुल 61,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें 40,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. मैनुअल वेरिएंट पर कुल 56,000 रुपये तक की छूट के तहत 30,000 रुपये तक की नकद छूट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. जबकि इसके सीएनजी मॉडल पर 36,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Maruti Suzuki Discount Offers: मारुति सुजुकी की एरिना कारों पर इस महीने मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा  

मारुति सुजुकी सेलेरियो

मारुति सुजुकी सेलेरियो के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 61,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें एस-प्रेसो और वैगन आर के समान ऑफर शामिल हैं. हालांकि, सीएनजी वेरिएंट पर कुल 39,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यह 67hp, 1.0-लीटर इंजन से लैस है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT के साथ जोड़ा गया है.

Maruti Suzuki Discount Offers: मारुति सुजुकी की एरिना कारों पर इस महीने मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

स्विफ्ट पर इस महीने कुल 42,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जिसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है. स्विफ्ट 90hp, 1.2-लीटर इंजन से लैस है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या AMT गियरबॉक्स से जुड़ा है.

Maruti Suzuki Discount Offers: मारुति सुजुकी की एरिना कारों पर इस महीने मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

मारुति सुजुकी डिजायर

स्विफ्ट के समान मारुति सुजुकी डिजायर में भी 37,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट,15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. यह स्विफ्ट के समान 90hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जुड़ा है.

Maruti Suzuki Discount Offers: मारुति सुजुकी की एरिना कारों पर इस महीने मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

यह भी पढ़ें -

मारूति फ्रोंक्स का टर्बो वेलोसिटी एडिशन हुआ लॉन्च, मिलेंगी 16 नई एक्सेसरीज

जल्द ही सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आएगी टाटा नेक्सन सीएनजी, मिलेगा बड़ा बूटस्पेस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget