एक्सप्लोरर

Tata Nexon CNG: जल्द ही सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आएगी टाटा नेक्सन सीएनजी, मिलेगा बड़ा बूटस्पेस!

सीएनजी नेक्सन का स्टाइल रेगुलर पेट्रोल और डीजल नेक्सन की तरह ही है. एसयूवी सीएनजी से पेट्रोल मोड के बीच तुरंत शिफ्ट के लिए सिंगल ईसीयू के साथ आती है.

Tata Nexon: घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लगातार अपने मौजूदा मॉडलों में सीएनजी ऑप्शन शामिल कर रही है. टियागो और टिगोर सीएनजी मॉडल पेश करने के बाद, टाटा मोटर्स अब नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी का सीएनजी वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कार को हाल ही में दिल्ली में 2024 भारत मोबिलिटी शो में शोकेस किया गया है.

इसी साल होगी पेश

नेक्सन सीएनजी वर्जन सेगमेंट की पहली टर्बो-पेट्रोल सीएनजी कार होगी और यह मारुति ब्रेज़ा सीएनजी को टक्कर देगी. सटीक लॉन्च टाइमलाइन अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इस नए मॉडल को दिवाली से पहले फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया जा सकता है. टाटा मोटर्स ने भी यह पुष्टि की है कि नेक्सन सीएनजी को इस साल पेश किया जाएगा.

ट्विन सीएनजी सिलेंडर तकनीक से है लैस

नेक्सन सीएनजी, टाटा की इनोवेटिव ट्विन सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस है. हालांकि, टाटा ने इसके माइलेज और पॉवर के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है. यह ट्विन-सिलेंडर सेटअप टियागो और टिगोर सीएनजी में भी पेश किया गया है. इसमें दो सीएनजी सिलेंडर टैंक बूट फ्लोर के नीचे रखे गए हैं, जिससे बूट स्पेस को अधिक नुकसान नहीं होता है. इसके अलावा, स्पेयर व्हील को कार के नीचे की ओर दिया गया है. 

सीएनजी पर होगी स्टार्ट

सीएनजी नेक्सन का स्टाइल रेगुलर पेट्रोल और डीजल नेक्सन की तरह ही है. एसयूवी सीएनजी से पेट्रोल मोड के बीच तुरंत शिफ्ट के लिए सिंगल ईसीयू के साथ आती है. टाटा नेक्सन सीधे सीएनजी मोड में भी स्टार्ट हो सकती है, इसमें फ्यूल फ़ंक्शन के बीच एक ऑटो स्विच है.

जल्द लॉन्च होगी कर्व 

सिर्फ नेक्सन सीएनजी ही नहीं, टाटा मोटर्स ने यह भी पुष्टि की है कि कर्व एसयूवी कूप भी इस साल भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. पहले इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट आएगा, उसके बाद ICE मॉडल आएगा. भारत मोबिलिटी शो में टाटा ने यह भी पुष्टि की है कि कर्व एसयूवी डीजल पावरट्रेन के साथ भी आएगी. इसमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा जो नेक्सन में भी देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें - 

हुंडई ने लॉन्च किया i20 का नया वेरिएंट, जानिए क्या है इसमें नया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget