एक्सप्लोरर

Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: नए एडिशन में लॉन्च हो गयी मारुति सुजुकी स्विफ्ट, जानें किन खूबियों से लैस है ये कार

मारुति सुजुकी की इस हैचबैक कार का मुकाबला भारत में हुंडई की ग्रैंड आई10, नियोस, टाटा टियागो एनआरजी बीएस6 और टाटा टियागो सीएनजी जैसी कारों से होता है.

Suzuki Swift Mocca Cafe Edition: मारुति सुजुकी हैचबैक कार स्विफ्ट घरेलू बाजार में काफी पसंद की जाती है. ग्राहक काफी समय से इसके नए एडिशन का इंतजार कर रहे थे. दक्षिण कोरियन वाहन निर्माता सुजुकी ने स्विफ्ट का मोक्का कैफे एडिशन को बैंकाक इंटरनेशनल मोटर शो में लॉन्च कर दिया. स्विफ्ट का ये लिमिटेड एडिशन मॉडल है, जिसकी बिक्री कंपनी केवल थाईलैंड में ही करेगी. इस नए एडिशन की कीमत 637,000 baht (भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 15.36 लाख ) यानि यह रेग्युलर स्विफ्ट की तुलना में महंगी है. वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो पहले से बेहतर दिए गए हैं. कंपनी भारत में इस कार की बिक्री 2005 से कर रही है. हालांकि अब तक इस कार के कई अपडेट बाजार में आ चुके हैं.

स्विफ्ट मोका कैफे एडिशन डिजाइन

स्विफ्ट के इस नए एडिशन के डिजाइन की बात करें तो, इस कार को पहले से ज्यादा आक्रामक और स्पोर्टी लुक के साथ इसमें अग्रेसिव फ्रंट लिप स्पॉइलर, फॉग लाइट्स के ऊपर एलईडी डीआरएल और बॉडी क्लैडिंग को भी शामिल किया गया है. जो इसके अगले स्पॉइलर से लेकर इसके व्हील आर्च और पिछले वाले बम्पर तक फैली हुई है. इसके अलावा इसके पिछले हिस्से में ट्विन फॉक्स एग्जॉस्ट टिप्स और 17-इंच के आफ्टर-मार्केट अलॉय व्हील मिलते हैं.

स्विफ्ट मोका कैफे एडिशन फीचर्स

इस कार के केबिन में नया डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है. वहीं कार के निचले हिस्से में वॉर्म पेस्टल ब्राउन कलर और इसकी छत और ORVM पर स्ट्रॉन्ग बेज कलर दिया गया है. इंटीरियर में डैशबोर्ड और डोर एलिमेंट्स पर पेस्टल ब्राउन और नप्पा लेदर सीट अपहोल्स्ट्री बेज व ब्राउन रंगों में दी गयी है. इस कार में इंटीरियर से मैच करता हुआ एंड्रॉइड ओएस सपोर्टेड 10 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

स्विफ्ट मोका कैफे एडिशन पावर ट्रेन

थाईलैंड में पेश किये गए स्विफ्ट के इस मॉडल में 1.2L पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की अधिकतम पावर और 108 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. नई कार का इंजन E20 फ्यूल पर चलता है, जो अब स्विफ्ट लाइनअप में पहले से ज्यादा ईको-फ्रेंडली विकल्प है.

इनसे होता है मुकाबला

मारुति सुजुकी की इस हैचबैक कार का मुकाबला भारत में हुंडई की ग्रैंड आई10, नियोस, टाटा टियागो एनआरजी बीएस6 और टाटा टियागो सीएनजी जैसी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, होंगे कई बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
दिल्ली-NCR वालों की लॉटरी! पुराने ट्रक-बस बदलो और पाओ 100% टैक्स छूट, सरकार ला रही योजना
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
जयपुर में AI सिग्नल का ट्रायल पास, अब खाली सड़क देख खुद रंग बदल लेगी ट्रैफिक लाइट
Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget