एक्सप्लोरर

Kia Seltos Facelift: पैनोरेमिक सनरूफ फीचर से लैस होगी नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, मिलेंगे और कई बड़े अपडेट 

Kia Seltos Facelift Rival: नई सेल्टोस फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, एमजी एस्टर, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी कारों को टक्कर देगी.

Kia Seltos Facelift Specifications: किआ सेल्टोस की भारत में 2019 से बिक्री हो रही है और 2022 के मध्य से इसके फेसलिफ्ट वर्जन की ग्लोबल मार्केट में बिक्री की जा रही है. किआ इसके फेसलिफ्ट वर्जन को जुलाई 2023 तक भारत में लॉन्च कर सकती है. इसके फेसलिफ्ट वर्जन में एक एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जो कि भारत में बिक रहे मौजूदा मॉडल के लिए उपलब्ध नहीं है. फिलहाल यह कार भारत में केवल सिंगल-पैन सनरूफ के साथ उपलब्ध है, लेकिन अब इसे पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा.  

2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट डिज़ाइन

आने वाली सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक न्यू डिज़ाइन ग्रिल और नए हेडलैम्प्स मिलेंगे हैं. एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप अभी भी ग्रिल में अब पहले की तुलना में थोड़ा नीचे रखा गया है. साइड प्रोफाइल में केवल अलॉय व्हील्स के नए डिजाइन के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कार के रियर प्रोफाइल में  सबसे ज्यादा अपडेट मिले हैं. इसमें टेल-लैंप्स का एक नया सेट एक एलईडी लाइटबार से जुड़ा हुआ है, जिसमें किआ की बैजिंग भी दी गई है. मौजूदा मॉडल के टेल-लैंप क्रोम स्ट्रिप से जुड़े हुए हैं. नए मॉडल में टेलगेट को भी नया रूप दिया गया है और अब नंबर प्लेट के लिए एक बड़ा इंडेंटेशन दिया गया है. 

2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट इंटीरियर और फीचर्स

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ, ADAS जैसा बड़ा अपडेट मिलेगा. इस सुरक्षा सिस्टम के साथ आने वाली यह भारत की पहली किआ कार होगी. इस मिड साइज एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग, हिल-असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

सेल्टोस फेसलिफ्ट में दो 10.25-इंच के डिस्प्ले भी मिलेंगे, जिसमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए इस्तेमाल होगा. सेल्टोस फेसलिफ्ट के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस वर्जन में भी गियर लीवर के बजाय रोटरी ड्राइव सिलेक्टर मिलने की उम्मीद है.

पावरट्रेन

सेल्टोस फेसलिफ्ट, इसके मौजूदा मॉडल में उपलब्ध 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (115hp/144Nm) और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन (116hp/250Nm) के साथ 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के बजाय अब नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. नया टर्बो-पेट्रोल इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 6-स्पीड iMT के साथ आ सकता है.

किससे होगा मुकाबला 

नई सेल्टोस फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, एमजी एस्टर, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक जैसी कारों को टक्कर देगी. हुंडई क्रेटा में टर्बो पेट्रोल इंजन को छोड़कर सेल्टोज के समान इंजन मिलता है. जल्द ही इसका भी फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में आने वाला है.

यह भी पढ़ें :- डीजल वाहनों के लिए सरकार कर रही है बड़ी तैयारी, सोच समझकर करें खरीदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget