एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Jimny 5-Door: कितनी होगी मारुति जिम्नी टॉप-एंड अल्फा ऑटोमेटिक की कीमत, लीक हुई जानकारी 

ऑटोमेटिक वेरिएंट वाली जिम्नी, 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी, जिसमें स्टैंडर्ड रूप से 4x4 ड्राइवट्रेन मिलेगा. जिम्नी 5-डोर को अल्फा और डेल्टा जैसे दो ट्रिम्स में साथ बेची जाएगी.

Jimny 5-Door Price: मारुति सुजुकी की 5 डोर जिम्नी, जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली सबसे महत्वपूर्ण कारों में से एक है. इस कार की कीमतों के बारे में लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं. इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है. जिम्नी 5-डोर को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इस एसयूवी की कीमतें इस महीने के अंत तक सामने आ जाएंगी. लेकिन एक डीलर इनवॉइस दस्तावेज के जरिए खुलासा हुआ है कि जिम्नी 5-डोर ऑटोमेटिक अल्फा वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये होगी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं या नहीं. लेकिन इसकी आधिकारिक कीमतें जून में सामने आने वाली हैं.

5-डोर जिम्नी ऑटोमेटिक अल्फा

ऑटोमेटिक वेरिएंट वाली जिम्नी, 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी, जिसमें स्टैंडर्ड रूप से 4x4 ड्राइवट्रेन मिलेगा. जिम्नी 5-डोर को अल्फा और डेल्टा जैसे दो ट्रिम्स में साथ बेची जाएगी. दोनों में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है. इसके मैनुअल वर्जन में अन्य मारुति कारों की तरह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. इस ड्राइवट्रेन के साथ 103 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करने वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसमें ऑफ-रोड क्षमता के साथ जिम्नी लैडर फ्रेम चेसिस, शानदार बॉडी एंगल्स, 3-लिंक हार्ड एक्सल सस्पेंशन और लो रेंज ट्रांसफर गियर (4L मोड) के साथ ALLGRIP PRO (4WD) से लैस है. 

5-डोर जिम्नी फीचर्स

इस एसयूवी में इंफोटेनमेंट के लिए एक एचडी डिस्प्ले के साथ 22.86 सेमी (9”) स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे सिस्टम मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें आपको 6-एयरबैग, लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह एसयूवी  5 मोनोटोन शेड्स और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में मौजूद है. जिम्नी 5-डोर को भारत में नेक्सा शोरूम के जरिए बिक्री की जाएगी और जिप्सी के बाद मारुति से इस ऑफ-रोडर के साथ बाजार में वापसी करेगी.

यह भी पढ़ें :- देश में तेजी से बढ़ रही है इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की मांग, हुई इतनी बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget