एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki की इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें- क्या हैं ऑफर्स?

कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी हर महीने अपनी कारों पर कुछ न कुछ डिस्काउंट दे रही है. इस बार मारुति अपनी प्रीमियम कारों की खरीद पर हजारों रुपये के फायदे दे रही है.

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनियां देश में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए हर दिन नई स्कीम या फिर डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक बार फिर अपनी कारों पर छूट दे रही है. इस बार कंपनी की तरफ से प्रीमियम कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. मारुति सुजुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेची जाने वाली कारों पर भारी छूट दी जा रही है.

Baleno

Maruti Suzuki Baleno को इस महीने खरीदने पर कंपनी 35 हजार रुपये तक का फायदा दे रही है. इसके Sigma वेरिएंट पर 15 हजार कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं इस कार के दूसरे वेरएंट्स पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, इनमें कैश डिस्काउंट 10 हजार रुपये दिया जा रहा है. कीमत की बात करें तो बलेनो की शुरुआती कीमत 5.63 लाख रुपये है.

Ignis

मारुति सुजुकी की एंट्री-लेवल प्रीमियम कार इग्निस को जुलाई में खरीदने पर कंपनी 40 हजार रुपये तक की छूट दे रही है. इस ऑफर में 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा कार के Zeta वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है, जिसमें 10 हजार कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. मारुति इग्निस की कीमत की शुरुआत 4.89 लाख रुपये से है.

Ciaz

अगर आप इस महीने Maruti Suzuki Ciaz खरीदते हैं तो आपको 35 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 20 हजार ऐक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. Ciaz के Alpha वेरिेंट पर 25 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है. इस वेरियंट पर कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि बाकी अन्य दोनों ऑफर दिए जा रहे हैं. मारुति की इस कार की कीमत 8.32 लाख रुपये से शुरू होती है.

XL6

मारुति सुजुकी की इस प्रीमियम कार को इस महीने खरीदने पर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो ऐक्सचेंज बोनस के रूप में दिया जा रहा है. इस कार की शुरुआती कीमत 9.84 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

अब इन कारों पर लगेगी हरे रंग की नंबर प्लेट, जानें क्या है वजह काम की खबर: महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच CNG कारें बन रही सबकी पसंद, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget