एक्सप्लोरर

Kick Or Self Start: बाइक को किक मारें या करें सेल्फ स्टार्ट, क्या है ज्यादा बेहतर? जानें फायदे और नुकसान

Bike Starting features Kick Or Self Start: बाइक को स्टार्ट करने के दो तरीके होते हैं. किक मारकर और सेल्फ स्टार्ट, इन दो तरीकों से बाइक शुरू होती है. दोनों में कौन-सी बाइक ज्यादा बेहतर है.

Bike Starting Mode: बाइक को चलाने के लिए उसके इंजन को स्टार्ट करना सबसे जरूरी है. बाइक स्टार्ट करने के दो तरीके होते हैं. पहले मोटरसाइकिल को केवल किक मारकर ही स्टार्ट किया जाता था. लेकिन, बाद में बाइक को शुरू करने का इलेक्ट्रिक फीचर भी आ गया. अब बाइक को किक मारकर और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों तरीकों से किया जा सकता है.

किक वाली बाइक शुरू करने के लिए पहले मोटरसाइकिल के लीवर पर किक मारी जाती है, जिससे इंजन का फ्यूल शुरू हो जाता है और बाइक स्टार्ट हो जाती है. वहीं बाइक को इलेक्ट्रिक स्टार्ट करने के लिए इलेक्ट्रिक करंट का इस्तेमाल होता है. वायरिंग के जरिए इलेक्ट्रिक स्टार्ट से बाइक को शुरू किया जाता है, जिससे इंजन स्टार्ट हो जाता है और बाइक चालू हो जाती है.

किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक में कौन बेहतर?

किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों तरह की बाइक के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. कहीं किक स्टार्ट बाइक ज्यादा कारगर साबित होती है, तो कहीं इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक. चलिए जानते हैं दोनों तरह की बाइक के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं और दोनों तरह की स्टार्टिंग मोड में कौन-सा ज्यादा बेहतर है.

किक स्टार्ट बाइक के फायदे

किक मारकर शुरू होने वाली बाइक में बहुत ही कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है. बारिश के दिनों में इस तरह की बाइक में खराबी की आशंका कम ही रहती है. बारिश के मौसम में किक स्टार्ट बाइक पर भरोसा किया जा सकता है, क्योंकि ये इस मौसम में भी बंद नहीं पड़तीं. साथ ही इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक की तुलना में ये बाइक कुछ सस्ती होती हैं. वहीं ये बाइक इलेक्ट्रिक बाइक की तुलना में हल्की भी होती हैं, क्योंकि इनमें छोटी मोटर का इस्तेमाल किया जाता है.

सेल्फ-स्टार्ट बाइक के फायदे

इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक को सेल्फ-स्टार्ट बाइक भी कहते हैं. इस बाइक को स्टार्ट करना किक स्टार्ट बाइक की तुलना में आसान होता है. खड़ी पहाड़ी क्षेत्रों में भी इस बाइक को आसानी से चालू किया जा सकता है. कभी-कभी किक स्टार्ट बाइक को शुरू करने में समय लग जाता है. वहीं जरूरत के समय इलेक्ट्रिक स्टार्ट से बाइक केवल एक स्विच में शुरू हो जाती है.

किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट मोड से नुकसान

किक से स्टार्ट होने वाली बाइक को शुरू करने में ज्यादा मेहनत लगती है. वहीं किक मारते वक्त पैर में झटका भी लगा सकता है. वहीं सर्दी के मौसम में बाइक को किक मारकर शुरू करना और भी मुश्किल टास्क हो जाता है. वहीं इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक में बारिश के मौसम में शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं काफी ठंडी जगहों पर इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक में बैटरी फ्रीज हो जाती है.

ये भी पढ़ें

BMW New Bike: बीएमडब्ल्यू की ये धमाकेदार बाइक भारत में हुई लॉन्च, रेस ट्रैक पर मचाएगी धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget