एक्सप्लोरर

सिर्फ 1 दिन बाकी, हमेशा के लिए बंद होने जा रही Maruti की ये प्रीमियम कार! जानें वजह

Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सियाज की सेल्स की बात की जाए तो फाइनेंशियल ईयर 2024 में कार को सिर्फ 10 हजार 337 नए ग्राहक मिले जबकि FY 2023 में यह बिक्री 13 हजार 610 यूनिट रह गई थी.

Maruti Suzuki Ciaz Will Be Discontinued Permanently: भारत में एक से बढ़कर एक कारों की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान सियाज 1 अप्रैल 2025 से बंद होने जा रही है. इसके पीछे वजह यही है कि कंपनी की इस कार की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने मार्च से सियाज के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है. इसके बाद अप्रैल 2025 से कार की बिक्री बंद हो जाएगी.

बिक्री में आ रही लगातार गिरावट

मारुति सियाज की सेल्स की बात की जाए तो फाइनेंशियल ईयर 2024 में कार को सिर्फ 10 हजार 337 नए ग्राहक मिले थे, FY 2023 में यह बिक्री घटकर महज 13 हजार 610 यूनिट रह गई थी. इसके बाद फाइनेंशियल ईयर 2022 में सियाज को कुल 15 हजार 869 ग्राहक मिले. 

Maruti Ciaz का पावरट्रेन और फीचर्स

सियाज के पावरट्रेन की बात की जाए तो इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 105bhp की अधिकतम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. मारुति सियाज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख 41 हजार रुपये से शुरू होकर 12 लाख 29 हजार टॉप मॉडल तक जाती है. 

Maruti Suzuki Ciaz में एक अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल, स्लीक बंपर और DRL के अलावा LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं. कार में स्टीरिंग व्हील से लेकर डोर हैंडल्स, AC नॉब और पार्किंग ब्रेक लीवर जैसी जगहों पर क्रोम का यूज किया गया है.

इंटीरियर की बात करें तो इसमें 4.2 इंच का मल्टी-इनफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID), रियर AC वेंट्स, फ्रंट व रियर आर्मरेस्ट, कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल और अडजस्टेबल ORVMs जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.Maruti Suzuki Ciaz का भारत में Honda City और Hyundai Verna जैसी कारों से मुकाबला है. सेडान सेगमेंट इन कारों को भी खूब पसंद किया जाता है. 

 

यह भी पढ़ें:-

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली 7-सीटर कार, गाड़ियों की कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget