एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया ब्रेजा का नया मॉडल, 17.38 kmpl के माइलेज के साथ आई नई कार

Maruti Suzuki Brezza 2024: मारुति सुजुकी का ब्रेजा 2024 मॉडल मार्केट में आ गया है. कंपनी इस नए मॉडल को मॉडर्न फीचर्स के साथ लेकर आई है. साथ ही ये नई एसयूवी बजट फ्रेंडली और फैमिली ओरिएंटेड भी है.

Maruti Suzuki Brezza 2024: मारुति सुजुकी ने एक और नई एसयूवी लॉन्च कर दी है. मारुति ब्रेजा 2024 का मॉडल सामने आ गया है. मारुति की एसयूवी को बजट फ्रेंडली माना जाता है. साथ ही मारुति फैमिली ओरिएंटेड एसयूवी भी मार्कट में उतारती है. इस नई एसयूवी को भी मॉडर्न टच के साथ डिलीवर किया गया है. कार निर्माता कंपनी ने इस नए मॉडल के साथ साल 2024 में अपने एसयूवी सेगमेंट में एक और मॉडल को शामिल कर लिया है.

मारुति के नए मॉडल का इंटीरियर

मारुति फैमिली ओरिएंटेड कार डिजाइन करने के लिए जानी जाती है. मारुति ब्रेजा 2024 में लोगों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए एम्पल लेगरूम और हेडरूम दिया जा रहा है. साथ ही पांच लोगों के बैठने के लिए शोल्डर रूम भी इस नए मॉडल में है. मारुति की कार में बूट स्पेस भी ज्यादा दिया गया है, जिससे फैमिली ट्रिप के दौरान सामान रखने के लिए लोगों को बेहतर स्पेस मिल सके. कार के केबिन में कई स्टोरेज कंपार्टमेंट और कप होल्डर दिए गए हैं, जिससे कार के अंदर सामान को व्यवस्थित ढंग से रखा जा सके.

मॉडर्न फीचर से लैस नई कार

मारुति ब्रेजा 2024 में स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी गाड़ी में लगा है. मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील के लगे होने से गाड़ी को चलाने में ड्राइवर को सुविधा मिलेगी. इससे ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और साथ ही फोन कॉल्स को भी स्टीयरिंग से हाथ हटाए बिना ही मैनेज किया जा सकेगा. साथ ही गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स पर भी ध्यान दिया गया है.


मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया ब्रेजा का नया मॉडल, 17.38 kmpl के माइलेज के साथ आई नई कार

मारुति ब्रेजा 2024 का पावरट्रेन

मारुति ब्रेजा 2024 में 1.5-लीटर का K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि कार ड्राइवर्स को स्मूथ परफॉर्मेंस देगा. इसके 1462 cc के इंजन से 101.65 bhp की पावर मिलेगी और 136.8 Nm का टॉर्क भी इस एसयूवी में मिलेगा. साथ ही 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी मारुति ब्रेजा के नए मॉडल में दिया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि ये कार 17.38 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है, जिससे कार को एक बेहतर ड्राइविंग रेंज मिलेगी.

मारुति सुजुकी ब्रेजा 2024 की कीमत

मारुति सुजुकी ज्यादातर अपनी गाड़ियों को मिडिल क्लास फैमिली की रेंज में लाती है. इससे मारुति की गाड़ियां खरीदारों के लिए बजट फ्रेंडली बन जाती हैं. कंपनी के इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 8.29 लाख रुपये से शुरू है. इससे ये कार हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों को टक्कर दे रही है.

ये भी पढ़ें

रेनॉ और निसान ने मिलाया हाथ, चार नई SUV लाने की तैयारी कर रहीं कपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget