एक्सप्लोरर

Maruti Brezza से Tata Nexon तक, GST कटौती से 1.64 लाख तक सस्ती हुई ये कारें

GST 2.0 के बाद Maruti Brezza, Hyundai Venue से लेकर Mahindra XUV 3XO पर 30,000 से लेकर 1.64 लाख रुपये तक की कटौती हुई है. आइए इन कारों के नई कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

भारत में 22 सितंबर 2025 से GST 2.0 लागू हो गया है. इसका सीधा असर कारों की कीमतों पर दिख रहा है. खासतौर पर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट, जो मिडिल क्लास फैमिली के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में है, अब पहले से ज्यादा किफायती हो गया है. कंपनियों ने कीमतों में 30,000 रुपये से लेकर 1.64 लाख रुपये तक की कटौती की है. आइए इन कारों पर एक नजर डालते हैं.

Maruti Brezza

  • Maruti Brezza पहले 45% टैक्स स्लैब में आती थी, लेकिन अब इसे 40% टैक्स स्लैब में रखा गया है. इसी वजह से इसकी कीमतों में 30,000 रुपये से लेकर 48,000 रुपये तक की कमी आई है. पहले इसकी कीमत 8.69 लाख से 13.98 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 8.39 लाख से 13.50 लाख रुपये हो गई है. Brezza पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में आती है और 25 Km/kg तक माइलेज देती है.

Hyundai Venue 

  • GST कटौती का सबसे बड़ा फायदा Hyundai Venue ग्राहकों को हुआ है. पहले इसकी कीमत 7.94 लाख से 13.38 लाख रुपये थी, लेकिन अब यह 7.26 लाख से 12.05 लाख रुपये में मिल रही है. इस तरह बेस मॉडल में 68,000 रुपये और टॉप मॉडल में 1.32 लाख रुपये तक की सीधी बचत हो रही है. यह SUV फीचर्स और वैल्यू-फॉर-मनी दोनों के लिहाज से बेहतर विकल्प है.

Kia Sonet 

  • Kia Sonet भी अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है. पहले इसकी कीमत 7.99 लाख से 15.80 लाख रुपये थी, लेकिन अब यह 7.30 लाख से 14.10 लाख रुपये में मिल रही है. इस पर ग्राहकों को 70,000 रुपये से लेकर 1.64 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा. Sonet अपने स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस फीचर्स और मल्टीपल इंजन ऑप्शन के लिए जानी जाती है.

Tata Nexon

  • Tata Nexon, जो इंडिया की बेस्टसेलिंग SUV है, उस पर भी GST कटौती का असर पड़ा है. पहले इसकी कीमत 8.00 लाख से 15.80 लाख रुपये थी, लेकिन अब यह 7.32 लाख से 13.88 लाख रुपये में मिल रही है. इस पर ग्राहकों को 68,000 रुपये से 1.55 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा. Nexon सेफ्टी, फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी की वजह से युवाओं में बेहद पॉपुलर है.

Mahindra XUV 3XO

  • Mahindra XUV 3XO की कीमतों में भी बड़ी कमी आई है. पहले यह SUV 7.99 लाख से 15.80 लाख रुपये में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसकी नई कीमत 7.28 लाख से 14.40 लाख रुपये हो गई है. इस पर ग्राहकों को 1.56 लाख रुपये तक का सीधा फायदा मिलेगा. XUV 3XO अपने पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स की वजह से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है.

  • बता दें कि फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही ग्राहकों के लिए यह बड़ा तोहफा है. अब Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी पॉपुलर SUVs पर कीमतें कम हो गई हैं. अगर आप भी इस दिवाली या नवरात्रि पर नई SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा समय है. कम कीमत और ज्यादा वैल्यू के साथ ये SUVs मिडिल क्लास परिवारों के लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 315 KM रेंज और फास्ट चार्जिंग: ऑफिस आने-जाने के लिए बाइक-मेट्रो से भी सस्ती है Tata की ये इलेक्ट्रिक कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget