एक्सप्लोरर

Mahindra XUV700 इस दिन भारत में करेगी एंट्री, लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

Mahindra XUV700 SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च की जाएगी. इसमें स्मार्ट डोर हैंडल समेत कई लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे. हालांकि अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है.

दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा भारत में अपनी नई और दमदार एसयूवी XUV700 जल्द लॉन्च करने जा रही है. जब से इसका टीजर सामने आया है तब से इसका और भी ज्यादा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. वहीं अब इसकी लॉन्चिंग डेट सामने आई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धांसू फीचर्स वाली एसयूवी 15 अगस्त को पेश की जा सकती है, वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन होगी. कंपनी ने अपनी थार को भी पिछले साल इसी दिन लॉन्च किया था. 

मिलेगा स्मार्ट डोर हैंडल
महिंद्रा ने XUV700 के स्मार्ट हैंडल फीचर का खुलासा किया है. दावा किया जा रहा है कि ये फीचर भारत में पहली बार मिलेगा. इस डोर हैंडल को SUV के बॉडी पैनल के अंदर ही फिक्स किया गया है. ये डोर हैंडल मौजूदा डोर हैंडल से काफी एडवांस होंगे. इसमें हैंडलबार पर सेंसर लगा होगा, यानी जब भी इसे कोई टच करेगा या चाबी का यूज  करके कार को अनलॉक करेगा तब डोर का हैंडल अपने आप बाहर आ जाएगा. ऐसे ही कार के लॉक होने पर हैंडल बार वापस कार के पैनल में चला जाएगा.

मिलेगा सबसे बड़ा सनरूफ
इनमें पहला है स्काईरूफ जिसे Mahindra XUV700 में सनरूफ कहा जाता है. Mahindra ने दावा किया है कि XUV700 में अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ा सनरूफ दे रही है. इस सनरूफ का डाइमेंशन 1360 mm X 870 mm है. वहीं इसकी दूसरी बड़ा फीचर है टेक्नोलॉजी ऑन-बोर्ड. Mahindra XUV700 में सेगमेंट में वॉइस अलर्ट के साथ फर्स्ट टेक्नोलॉजी होगी. आप Mahindra XUV700 में स्पीडिंग वॉइस अलर्ट को कस्टमाइज कर सकते हैं.

स्पीड वॉर्निंग अलर्ट है खास
महिंद्रा की इस एसयूवी में आपके किसी करीबी यानी पत्नी, माता-पिता या अपने बच्चों की आवाज में स्पीड वॉर्निंग अलर्ट मिलेगा. इसके अलावा Mahindra XUV700 के हेडलैम्प्स एक और अच्छा फीचर है. जैसे ही कार रात के अंधेरे में 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को पार करेगी ये फीचर एक्टिवेट हो जाएगा. Mahindra XUV700 को दो इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है और इन दोनों के साथ ऑटोमैटिक ऑप्शन भी दिया जाएगा.

इंजन
Mahindra XUV700 एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस में अवेलेबल होगी. कंपनी ने इसके डीजल इंजन वेरिएंट में 2.2 लीटर की क्षमता का एमहॉक 4 सिलिंडर युक्त डीजल इंजन का यूज किया है, जो कि 185hp की पावर जेनरेट करता है और 6 स्पीड मैनुअल और टार्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये अपने सेगमेंट की बेस्ट इंजन वाली कार होगी.

इनसे होगा मुकाबला
Mahindra XUV700 पावर समेत कई मामलों में एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अलकेजर एसयूवी को टक्कर देगी. हुंडई ने हाल ही में अपनी इस एसूयवी को बाजार में उतारा है, जिसे अभी तक अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. देखना होगा कि महिंद्रा की ये नई एसयूवी इन्हें कैसे टक्कर देती है. 

ये भी पढ़ें

Audi New SUV Launch: ऑडी ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी e-tron और e-tron Sportback भारत में की लॉन्च, हैरान कर देगी कीमत

Car Tips: अगर आप भी धूप में पार्क करते हैं अपनी कार तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget