एक्सप्लोरर

Audi New SUV Launch: ऑडी ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी e-tron और e-tron Sportback भारत में की लॉन्च, हैरान कर देगी कीमत

ऑडी ने भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी हैं. कंपनी ने Audi e-tron और e-tron Sportback को भारतीय बाजार में उतारा है. इनका मुकाबला यहां मर्सिडीज और जगुआर की कार से होगा.

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी e-tron और e-tron Sportback को लॉन्च कर दिया है. इनकी कीमत (एक्स-शोरूम)  99.99 लाख रुपये से शुरू है. इसमें e-tron 55 के लिए आपको 1.16 करोड़ रुपये, वहीं e-tron Sportback 55 आपको 1.17 करोड़ (एक्स शोरूम) रुपये में मिलेगी. इन दोनों ही इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग पिछले महीने ही शुरू कर दी गई है. अगर आप इसे घर लाना चाहते हैं तो पांच लाख रुपये की राशि के साथ ऑडी डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. 

इतनी है रेंज
Audi e-tron में दो इलेक्ट्रिक मोटर का यूज किया गया है. पहला मोटर फ्रंट एक्सेल में लगाया गया है जो 309 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है. यह लग्जरी कार अधिकतम 408 BHP की पॉवर देता है. इसमें 95 kWh की लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 400 किलोमीटर की रेंज देता है. ये कार सिर्फ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. इसकी टॉप स्पीड 200 KMPH है.

कंपनी का दोबारा बेच सकेंगे कार
Audi ने इन लग्जरी कारों पर कई तरह के क्यूरेटेड ओनरशिप प्रोग्राम ऑफर कर रही है. इसमें दो से पांच साल का स्पेशल सर्विस प्लान, एक्सटेंडेड वारंटी और बाइबैक प्लान को शामिल किया गया है. इस प्लान के तहत e-tron और e-tron Sportback को  कस्टमर्स खरीदने के तीन साल के अंदर अगर बेचना चाहते हैं साथ ही फ्यूचर मॉडल घर लाना चाहते हैं तो उनके पास कंपनी को ये कार बेचने का ऑप्शन मिलेगा. इसके तहत दो साल की स्टैंडर्ड वारंटी और आठ साल की हाई-वोल्टेज या 160,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी.

मिलेगा पांच साल रोड असिस्टेंस
कंपनी के मुताबिक ये सर्विस प्लान चार से पांच साल के लिए अवेलेबल होंगे जो कि उन स्कीम्स के तहत होंगे जो कस्टमर्स सलेक्ट करेंगे. इनमें सर्विस कॉस्ट, ब्रेक, सस्पेंशन का मैंटेनेंस और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. साथ ही एक्सटेंडेड वारंटी 2+2 साल या 2+3 साल के पीरियड के लिए अवेलेबल होगी. यही नहीं अगर बीच रास्ते में आपकी गाड़ी खराब हो जाती है तो कंपनी पांच साल का रोड असिस्टेंस भी ऑफर कर रही है. 

इनसे होगा मुकाबला
Audi e-tron और  e-tron Sportback SUV का भारत में Mercedes-Benz EQC के अलावा Jaguar I-Pace से मुकाबला होगा. ऑडी की इन कारों से भारत में इलेक्ट्रिक सेगमेंट व्हीकल्स को और गति मिलने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें

Maruti Suzuki Sale: मारुति के नाम एक और रिकॉर्ड, ग्रामीण बाजारों में 50 लाख की बिक्री का आंकड़ा किया पार

Suzuki First Electric Car: सुजुकी 2025 तक भारत में लॉन्च करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार- रिपोर्ट का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget