एक्सप्लोरर

2022 Scorpio Classic Review: देखिए महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक का फुल रिव्यू, महत्वपूर्ण बदलावों के साथ है एक दमदार एसयूवी

हमें स्कार्पियो क्लासिक का नया इंजन, लुक्स, टफनेस, परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई, जबकि इसमें आटोमेटिक ट्रांसमिशन के न मिलने की साथ कुछ फीचर्स की कमी है.

Mahindra Scorpio Classic: स्कॉर्पियो एसयूवी एक ऐसा नाम है, जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. जबकि स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) ने मार्केट में दस्तक दे दिया है. फिर भी महिंद्रा ने अभी भी मौजूदा स्कॉर्पियो को बरकरार रखा है, हालांकि इसमें कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं. वर्तमान में स्कॉर्पियो ग्राहकों की एक पसंदीदा कार रही है इसलिए कंपनी ने अपने वफादार प्रशंसको के लिए इसे बनाए रखा है. साथ ही प्रीमियम सेगमेंट पर कब्जा करने के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को बाजार में लाई है.

क्या हुए हैं बदलाव?

स्कॉर्पियो क्लासिक में इंजन, गियरबॉक्स और कुछ इंटीरियर अपडेट सहित कई बदलाव देखने को मिलते हैं, जिससे पता चलता है कि यह एक साधारण फेसलिफ्ट नहीं है. जबकि बाहर से, पहली नज़र में चीजें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता है. इसमें महिंद्रा के नए लोगो (Logo) के साथ करीब से देखने पर कुछ डिज़ाइन में परिवर्तनों का पता चलता है. अपडेटेड हेडलैम्प डिज़ाइन और एक नए बम्पर के साथ एक नया ग्रिल दिया गया है, जबकि इसका ग्रे कलर वास्तव में सामान्य स्कॉर्पियो की तुलना में काफी अच्छा दिखता है.


2022 Scorpio Classic Review: देखिए महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक का फुल रिव्यू, महत्वपूर्ण बदलावों के साथ है एक दमदार एसयूवी

कैसा है लुक?

स्कार्पियो क्लासिक में बोनट स्कूप की तरह कुछ चीजों को पहले की तरह बरकरार रखा गया है. इसमें नए 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि पीछे से स्कॉर्पियो के क्लासिक एलईडी टेल-लैंप तुरंत इसकी पहचान कराते हैं. महिंद्रा ने स्कॉर्पियो मुख्य डिजाइन के साथ खिलवाड़ नहीं किया है.


2022 Scorpio Classic Review: देखिए महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक का फुल रिव्यू, महत्वपूर्ण बदलावों के साथ है एक दमदार एसयूवी

कैसा है इंटीरियर?

इसका इंटीरियर पुराने स्कार्पियो जैसा ही है, लेकिन नए लोगो के साथ इसमें 9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन दिया गया है. बाकी स्कॉर्पियो का लुक और फील पहले जैसा ही है. हालांकि कुछ फीचर्स कम कर दिए गए हैं, जबकि स्टोरेज स्पेस को और बेहतर किया जा सकता था, साथ ही सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करना अभी भी मुश्किल भरा है. सेकेंड रो में एक बड़ा हेडरूम और कैप्टन-सीट ले-आउट की सीटों में भी अच्छा लेगरूम मिलता है. हम थर्ड रो में जंप सीटों के स्थान पर बेंच सीट को अधिक सुरक्षित समझते हैं.


2022 Scorpio Classic Review: देखिए महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक का फुल रिव्यू, महत्वपूर्ण बदलावों के साथ है एक दमदार एसयूवी

ड्राइविंग एक्सपीरियंस

जहां लुक्स या इंटीरियर में उतना बदलाव नहीं किया गया है, वहीं इसका ड्राइविंग अनुभव सबसे बड़ा आकर्षण है. इसका नया 2.2 लीटर डीजल इंजन अब अधिक साइलेंट है, साथ ही इसका गियरबॉक्स बहुत अधिक रिफाइंड और स्मूथ है. इसके 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का उपयोग करना आसान है और इसका क्लच बिल्कुल भी भारी नहीं है. इसका इंजन में 130bhp की पॉवर देता है लेकिन बड़ा कारक इसका 300 Nm टॉर्क है. जो इसके उपयोग को आसान बनाता है और इसके लिए कई डाउनशिफ्ट या बार-बार गियर बदलने की आवश्यकता नहीं होती है.


2022 Scorpio Classic Review: देखिए महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक का फुल रिव्यू, महत्वपूर्ण बदलावों के साथ है एक दमदार एसयूवी

स्टार्ट/स्टॉप बटन की उपलब्धता के साथ इंजन अब और भी अधिक एफिशिएंट है और इसे शहर में भी ड्राइव करना भी काफी आसान है. स्टीयरिंग थोड़ा भारी लगता है, लेकिन उछालभरी राइड पर सस्पेंशन इतनी मजबूती दिखाता है जो इस कीमत पर किसी अन्य एसयूवी में देखने को नहीं मिलता है. यह एक पुराने डिजाइन की एसयूवी है लेकिन अपने नए इंजन के साथ यह अधिक डिजायरेबल फील देती है. जबकि इसकी स्टाइलिंग, मजबूती और ब्रांड वैल्यू के साथ इसका आकर्षण बना रहता है. इसके टॉप-एंड वर्जन की कीमत 15.4 लाख रुपये होने के साथ, स्कॉर्पियो क्लासिक की अपनी अलग पहचान है जो किसी अन्य एसयूवी से मेल नहीं खाती है.


2022 Scorpio Classic Review: देखिए महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक का फुल रिव्यू, महत्वपूर्ण बदलावों के साथ है एक दमदार एसयूवी

निष्कर्ष 

हमें स्कार्पियो क्लासिक का नया इंजन, लुक्स, टफनेस, परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई, जबकि इसमें आटोमेटिक ट्रांसमिशन के न मिलने की साथ कुछ फीचर्स की कमी है.

यह भी पढ़ें :-

BYD Electric: कल आ रही है बीवाईडी ऑटो 3 ईवी, इन इलेक्ट्रिक कारों को देगी तगड़ी टक्कर

Tata Nexon: बाजार में नहीं है टाटा नेक्सन का कोई मुकाबला, सितंबर में हुई जबरदस्त सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
बिना Down Payment घर लाएं Jawa या Yezdi बाइक, मिल रहा खास ऑफर
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget